भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के सेवा व समर्पण के 2 वर्ष पूरे होने पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई व ब्लाक कांग्रेस रचनात्मक कार्यों से दिन की शुरुआत की। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुपेला स्थित शास्त्री अस्पताल व कोसानगर स्थित गोठान में जाकर श्रमदान किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पहले शास्त्री अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद गोठान में पहुंचकर वहां साफ सफाई कर व्यवस्था बनाई।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सेवा व समर्पण के साथ दो वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा श्रमदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में भिलाई जिला व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय व कोसानगर गोठान में पहुंचकर कर श्रमदान किया। इस दौरान वृहद रूप से साफ-सफाई की गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफलतम दो वर्ष: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान




