भिलाई। 11वीं जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए रविवार को वैशाली फिटनेस श्री राम मार्केट सुपेला में चनय सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता लुधियाना पंजाब में 20-21 मार्च को होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश की बॉडी बिल्डिंग टीम इस प्रतियोगिता में अपने कौशल दिखाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव आईबीबीएफ. के सिलेक्शन कमेटी के सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि जूनियर- कान्हा निषाद रायगढ़ 55 किलो, गंगा प्रसाद बिलासपुर 55 किलो, चिरंजीवी राज पोरते बिलासपुर 60 किलो, अभिषेक भारदीय दुर्ग 65 किलो, मंयका सिंह मरकाम राजनांदगाँव 65 किलो, अभिजीत तिवारी बिलासपुर 75 किलो। दिव्यांग – अश्वन कुमार सोनवानी दुर्ग, महेन्द्र कुमार यदु राजनांदगांव, दुष्यंत ध्रूव धमतरी, मास्टर-माजिद अली बिलासपुर, बसंत श्रीवास्तव- बिलासपुर, जूनियर महिला फिटनेस – सुप्रिता आर्चाजी का चयन किया गया। इस दौरान जज की भूमिका महेन्द्र टेकाम, हिरेन्द्र क्षत्रिय, रामनारायण, राजशेखर राव, अमित बंछोर, सुनील वैष्णव, निशा भोयर, सुमीत बुद्धा, संतोष शर्मा, तरूण देशमुख, अर्पित परिहार, लोकेश शर्मा, अश्वनी शर्मा ने निभाई।





