ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का चुनाव: सीएम भूपेश बघेल चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, विधायक देवेन्द्र यादव सहित यह चुने गए उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बने सहीराम जाखड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का चुनाव: सीएम भूपेश बघेल चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, विधायक देवेन्द्र यादव सहित यह चुने गए उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बने सहीराम जाखड

By @dmin
Published: August 8, 2020
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के चुनाव में सीएम भूपेश बघेल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए मतदान में छत्तीसगढ़ स्वीमिंग संघ के सही राम जाखड ने अपने प्रतिद्वंदी हॉकी संघ से फिरोज अंसारी को 44 वोटों से हराया। सही राम जाखर को 52 वोट मिले, जबकि फिरोज अंसारी को महज 8 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान में केवल कोषाघ्यक्ष पद के लिए ही चुनाव हुए शेष पदों पर सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में हुए मतदान के बाद ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए सीएम बघेल का नाम पहले से तय था, आज औपचारिक घोषणा की गई। संघ में पहली बार एसोसिएट और एग्जीक्यूटिव भी चुने गए हैं।

ओलंपिक संघ के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष : देवेंद्र यादव (हैंडबॉल), डॉ. ए. फरिश्ता (स्क्वैश), अखिल धगट (बैडमिंटन), बशीर अहमद खान (फेंसिंग), गजराज पगारिया (बिलियड्र्स और स्नूकर), जीएस बामरा (एथलेटिक्स), कैलाश मुरारका (आर्चरी), शरद शुक्ला (टेबल टेनिस), विजय अग्रवाल (बिलियड्र्स और स्नूकर), विनोद चंद्राकर (सीओए, महासमुंद)। महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा (सचिव, टेनिस)। सहसचिव पद पर अभिजित मिश्रा (कयाकिंग-केनोइंग), अरुण द्विवेदी (जूडो), मनीष श्रीवास्तव (हॉकी), एनआर पराशर (सीओए, बस्तर), विजय कुमार अग्रवाल (लॉन बॉलिंग), डॉ. विष्णु श्रीवास्तव (स्क्वैश)।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. आलोक दुबे (ट्रायथलॉन), अनिल पुसदकर (मॉर्डन पेंटाथलॉन), अयाज अहमद खान (रग्बी), जगन्नाथ यादव (रेसलिंग), जावेद अहमद खान (नेटबॉल), कमलजीत अरोड़ा (खो-खो), पीयूष भाटिया (स्की स्नोबोर्ड), राजेश जंघेल (वेटलिफ्टिंग), आरके श्रीवास्तव (रोइंग), शिव प्रसाद कापसे (बॉक्सिंग), ठाकुर आनंद मोहन सिंह (आर्चरी) व वीआर चन्नावार (साइक्लिंग) शामिल हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में कुलदीप जुनेजा (टेबल टेनिस), सोनमणी बोरा (फेंसिंग) संजय पिल्लई (वुशू), आरिफ शेख (रोइंग), गिरीश देवांगन (फेंसिंग), हिमांशु द्विवेदी (साइक्लिंग), सलाम रिजवी (ताइक्वांडो), फैजल रिजवी (फेंसिंग),राजीव जैन (बास्केटबॉल), राजेंद्र प्रसाद (बॉक्सिंग), शबा अंजुम (हॉकी), दिनेश गोयल (टेनिस), गिरीश अग्रवाल (बैडमिंटन) व अवतार जुनेजा (टेिनस) शामिल हैं।
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पद पर अटल श्रीवास्तव (सीओए, बिलासपुर), अनवर ढेबर (फेंसिंग), अरुण सिंघानिया (हैंडबॉल), ठाकुर अजय सिंह (लॉन बॉलिंग) व प्रिंस भाटिया (लुग) के नाम शामिल हैं।
एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर मनोज अग्रवाल (ट्रायथलॉन), डी. कोनडइया (वुशू), आर. राजेंद्रन (बॉक्सिंग) व आशीष यादव (सीओए, दंतेवाड़ा) शामिल हैं।
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव मेम्बर में जितेंद्र तिवारी (सीओए, जांजगीर-चांपा), डीएस क्रिस्टोफर (सीओए, कोरबा), आरके साहनी (आइस स्केटिंग) व कुमार योगेश (सीओए, दुर्ग) के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने किया माहरा समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण : 1.63 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
दुर्ग से दरभंगा तक सबको श्रमिकों की चिंता
औंधी में हुई हत्या का खुलासा : मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर की थी छोटे बेटे की हत्या
दुर्ग को मिलेगी सौगात: राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की पहल रंग लाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा और बदलेगा स्वरूप
कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 10064 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार कोरोना वैक्सीन को लेकर एक्शन में सरकार, खरीद से टीकाकरण तक के लिए टास्कफोर्स का गठन
Next Article ओपन पोर्स को कम करने के लिए लगाएं घर का बना स्किन टोनर, ये रहा बनाने का तरीका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?