ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ स्तरीय लोकवाद्य कार्यशाला शिविर का समापन, विधायक चंद्राकर ने कहा लोकवाद्य के संरक्षण में रिखी का कार्य अनुकरणीय
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ स्तरीय लोकवाद्य कार्यशाला शिविर का समापन, विधायक चंद्राकर ने कहा लोकवाद्य के संरक्षण में रिखी का कार्य अनुकरणीय

By Mohan Rao Published June 11, 2025
Share
SHARE

भिलाई। संस्कृति विभाग (छत्तीसगढ़ शासन) एवं कुहुकी के संयुक्त तत्वावधान में जारी 10 दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय लोकवाद्य कार्यशाला शिविर का समापन मंगलवार 10 जून की शाम कुहुकी कला ग्राम संग्रहालय परिसर, मैत्रीबाग चौक, मरोदा सेक्टर में हुआ। मौसम बिगड़ने और बारिश होने के बावजूद सभी अतिथि और दर्शक मौजूद रहे और कलाकारों को भरपूर प्रोत्साहन दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी लोककला और लोकवाद्य के संरक्षण में रिखी क्षत्रिय के कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि कुहुकी कला ग्राम संग्रहालय के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर जब भी उनकी पहल की जरूरत होगी, वह हमेशा तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों के स्वागत उपरांत श्रीमती अन्नपूर्णा क्षत्रिय ने अपने स्वागत भाषण में जानकारी दी कि इस साल 2 जून से यह शिविर आयोजित था, जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के लोकवाद्य शिल्पकारों ने अपनी भागीदारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 20 वर्ष से हर वर्ष होने वाले इस शिविर में शिल्पकार न सिर्फ अपनी कलाकृतियों और वाद्य यंत्रों का निर्माण करते रहे हैं बल्कि एक दूसरे की कला को सीखते भी हैं। वहीं आगंतुकों को भी अपनी आंखों के सामने बनते वाद्य यंत्र व कलाकृतियां देखने का एक अलग अनुभव होता है।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा ने कहा कि सफल कलाकार होते हुए रिखी क्षत्रिय नई पीढ़ी को मंच देकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। लोक वाद्यों का अनूठा संग्रह कर रिखी क्षत्रिय ने छत्तीसगढ़ में वह काम किया है जो बिना शासकीय सहयोग के असंभव लगता है। वे आदिवासी कलाकारों की बनाई कृतियों के लिए बाजार भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य शासन से ऐसे विनम्र कलाकार को उचित सम्मान और संरक्षण मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्टील एक्जीक्युटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) प्रेसीडेंट और बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए) भिलाई के चेयरमैन नरेंद्र बंछोर ने छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में ऐसे शिविरों के आयोजन को एक जरूरी पहल बताते हुए कहा कि हमारी कला व संस्कृति इन्हीं माध्यमों से देश और दुनिया में फैलेगी। आयोजन को विशेष अतिथि नगर पालिक निगम, रिसाली सभापति केशव बन्छोर, मरौदा, पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल और नगर पालिका निगम, रिसाली के महापौर परिषद सदस्य सनीर साहू ने भी संबोधित किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आयोजक व लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने विपरीत मौसम के बावजूद अतिथियों और दर्शकों की मौजूदगी के लिए आभार जताया। उन्होंने मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर का कुहूकी कलाग्राम परिसर के सौंदर्यीकरण और कलाकारों के लिए ग्रीन रूम ने निर्माण की जरूरत पर ध्यानाकर्षण करवाया। इस पर विधायक चंद्राकर ने हर संभव पहल करने का आश्वासन दिया।

रिमझिम बारिश के बीच रंग जम गया लोक रागिनी का
समापन समारोह के दौरान जमकर बारिश हुई और मौसम पूरी तरह प्रतिकूल रहा। इसके बावजूद अतिथियों और दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया रही। तमाम अतिथि समय पर पहुंच चुके थे और बारिश के दौरान संग्रहालय परिसर में रुके रहे। अतिथियों ने इस दौरान समस्त शिल्पकारों का सम्मान किया। मंचीय प्रस्तुति में लोक रागिनी, लोक कला मंच ने लोकगीत एवं लोक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति दी। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और अंत तक सारी प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao June 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साढू भाई निकला चोर, दोस्त के साथ सूने घर में घुसकर पार किए सोने व चांदी के जेवर
Next Article भिलाई में डिजिटल अरेस्ट : खुद को ट्राई का अफसर बताकर 49 लाख ठगे, आरोपी को उदयपुर से पकड़कर लाई पुलिस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?