ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साढू भाई निकला चोर, दोस्त के साथ सूने घर में घुसकर पार किए सोने व चांदी के जेवर
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

साढू भाई निकला चोर, दोस्त के साथ सूने घर में घुसकर पार किए सोने व चांदी के जेवर

By Mohan Rao Published June 11, 2025
Share
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी का खुलासा हुआ है। दरअसल जिस शख्स के घर चोरी हुई उसका मास्टर माइंड कोई और बल्कि उसका साढू भाई निकला। साढू भाई ने ही मौका देखकर अपने एक दोस्त की मदद से अलमारी से लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का पूरा मशरुका बरामद कर लिया है। वहीं उसका दोस्त फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

इस संबंध में राम नगर निवासी दुर्गेश महानंद वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके चाचा टिकरू महानंद 8 जून को अपने परिवार के साथ पुरी ओड़िशा गए थे। 10 जून को उसे पता चला कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसने घर जाकर देखा तो तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टुटा हुआ गिरा पड़ा मिला। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज के आलमारी का लॉकर भी टुटा था। अंदर रखे 11000 रुपए एवं सोने चांदी के जेवरात नहीं थे। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर पुलिस ने धारा 331 (4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोने चांदी के जेवरात को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके से संदेही को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम एम मोहन राव बताया। उसने बताया कि उसका साढू भाई धनराज महानंद जहाज बिल्डिंग रामनगर में रहता है। उसे पता था कि उसकी आलमारी सोने चांदी के जेवर हैं। आरोपी ने इसकी जानकारी बचपन के दोस्त को दी। इसके बाद दोनों ने प्लान बनाया और पुरी टूर पर निकले साढू के घर पर आधीरात को धावा बोला। पुलिस ने एम मोहन राव के घर में छिपाकर रखे बैग में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया तथा एक अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao June 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे के चार अधिकारी सस्पेंड, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे 1200 बीएसएफ जवानों को जर्जर ट्रेन देने का मामला रेलवे के चार अधिकारी सस्पेंड, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे 1200 बीएसएफ जवानों को जर्जर ट्रेन देने का मामला
Next Article छत्तीसगढ़ स्तरीय लोकवाद्य कार्यशाला शिविर का समापन, विधायक चंद्राकर ने कहा लोकवाद्य के संरक्षण में रिखी का कार्य अनुकरणीय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?