ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, अब्दुल नाम की आईडी से आया मेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, अब्दुल नाम की आईडी से आया मेल

By Mohan Rao
Published: June 10, 2025
Share
हाईकोर्ट
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। धमकी भरा ईमेल सोमवार की दोपहर 4:31 बजे IST पर प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया कि हाईकोर्ट और सीबीआई कोर्ट परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को भेजा गया और तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब संगठन ने सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा मेल आया है। ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसमें ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ संगठन का जिक्र है। पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तत्काल तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद चकरभाटा पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट में वर्किंग के समय आया मैसेज
बता दें हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को ही कामकाज फिर से शुरू हुआ था। कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी मौजूद थे। दोपहर बाद जैसे ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज आया तो हड़कंप मच गया।  इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अफसरों को दी गई। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन डिवाइस के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की जांच की। इस दौरान पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। चकरभाटा पुलिस व साइबर यूनिट द्वारा ई-मेल के सोर्स की जांच की जा रही है।

Breaking News : महिला समूह बनाकर ठगी, शातिर ने पहले झांसा दिया फिर अपने खाते में ट्रांसफर कराई रकम… आरोपी गिरफ्तार
कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
दुर्ग रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफार्म का नंबर बदला, अब 1A के नाम से जाना जाएगा यह प्लेटफार्म
मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान’ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण
Durg Breaking : हरिनगर में शिव मंदिर की दान पेटी उठा ले गए चोर, घर से नगदी व जेवर पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य खेल अलंकरण : 26 जून तक कर सकते हैं आवेदन, विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Next Article छत्तीसगढ़ में पांच आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?