दुर्ग। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। ठंड का सीजन शुरू होने के बाद चोरों के लिए गोल्डन समय शुरू हो जाता है। इसी कड़ी में थाला मोहन नगर क्षेत्र में अलग अलग मामलों में दो चोरियों की रिपोर्ट दर्ज हुई। एक मामले में हरिनगर स्थित शिवमंदिर की दान पेटी को चोरों ने पार कर दिया। रोज आने वाले भक्तों द्वारा दी कई राशि उक्त दानपेटी में होती है। वहीं दूसरे मामले में सब्जी लेने गई महिला के घर पर चोरों ने धावा बोला और नगदी व जेवर चुराकर भाग गए। दोनों मामलों में पुलिस धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है।
मोहन नगर पुलिस ने बताया कि हरि नगर कातुल बोड निवासी रामयतन वर्मा शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे पुलिस दुरसंचार मे निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और हरि नगर कल्याण समिति द्वारा संचालित शिव मंदिर के कोषाध्यक्ष हैं। रविवार शाम को मंदिर के सभी गेट बंद करने के बाद वे घर चले गए। दूसरे दिन सोमवार कको 6 बजे मंदिर गेट खोला तो देखा कि दान पेटी गायब है। दानपेटी में मंदिर में आने भक्तों द्वारा दान की गई राशि है और कितनी राशि है इसका अंदाजा नहीं है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
सब्जी लेने गई महिला और घर से पार हुए नगदी व जेवर
दूसरा मामला भी मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। कादंबरी नगर निवासी सुनिता द्विवेदी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को गेट में ताला लगाकर सब्जी लेने दोनों बच्चों लेकर बाजार गई थी। सब्जी लेकर वापस लौटी तो गेट का ताला तो लगा है लेकिन घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी खुली थी। अज्ञात चोर ने आलमारी में रखी नगदी लगभग 10 हजार रूपए तथा सोने के दो मंगलसूत्र, एक जोडी झुमका, एक चैन, दो कान की बाली व एक अंगठी चुरा कर ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




