ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने सीएम साय को दिया अवार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Breaking News : छत्तीसगढ़ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने सीएम साय को दिया अवार्ड

By Mohan Rao
Published: January 11, 2024
Share
राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों अवार्ड लेते सीएम विष्णुदेव साय, साथ में डिप्टी सीएम अरुण साव व सचिव बसवराज
SHARE

एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में पाटन देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर

भिलाई। स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। देशभर के सर्वेक्षण के बाद छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ घोषित किया गया है। यही नहीं दुर्ग जिले के पाटन को एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की केटगरी में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव मिला है। पाटन के अलावा रायपुर, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आवार्ड लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस भी समारोह में मौजूद रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला। इंदौर को लगातार 7वीं बार ये अवॉर्ड मिला है। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में सेवन स्टार रेटिंग मिली है। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पहले नंबर पर इंदौर (मध्यप्रदेश), दूसरे नंबर पर सूरत (गुजरात) व तीसरे नंबर पर नवी मुंबई (महाराष्ट्र) रहे। एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में पहले स्थान पर सासवड (महाराष्ट्र), दूसरे स्थान पर पाटन (छत्तीसगढ़) व तीसरे स्थान पर लोनावाला (महाराष्ट्र) रहे।

छत्तीसगढ़ ने हासिल की कई उपलब्धियां
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए केन्द्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है। वर्ष 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। इसके साथ ही राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराये जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता क्रियान्वयन के बेहतर परिणाम के चलते प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को इंदौर में पुरस्कृत किया गया था।

स्वच्छता के लिए बनी कई नीतियां
छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2014 से 2017 के दौरान स्वच्छता को लेकर जो नीतियां बनायी गई और कई परियोजनाएं शुरू की गई थी, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को स्थायी तौर पर आगे बढ़ाने में मद्द मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण के लिए सुविधा-24 योजना शुरू की गई। निर्मित सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालन और संधारण के लिए स्वच्छता श्रृंगार योजना प्रारंभ की गई थी।  छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को लोगों की आदत में शामिल करने और इसे स्थायी रूप से व्यवहार में लाने के लिए कचरा प्रबंधन, निजी, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एवं प्रबंधन, सफाई मित्रों की सुरक्षा, कचरा मुक्त शहर, ओडीएफ तथा सेप्टिक टैंक के अवशेष के निपटान पर विशेष से फोकस किया गया, जिसके चलते राज्य में स्वच्छता को सतत् रूप से आगे बढ़ाने में मद्द मिली है।

दशरंगपुर के पास 40 मजदूरों को अवैध परिवहन करते पकड़ा, प्रशासन ने कराया भोजन
Raipur Braking : सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बुलेरो, अचानक चक्कर आया और हो गया हादसा
भिलाई गोलीकांड : झारखंड से दो शूटर गिरफ्तार, बाइक-पिस्टल व कारतूस बरामद
बड़ा हादसा: नाले के तेज बहाव में बहे छह मजदूर, चार के शव बरामद, दो की तलाश जारी
Crime News: दुर्ग के खोपली गांव में सनसनीखेज घटना, पत्नी का गला काटकर खुद फंदे पर झूला पति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बढ़ती मानव तस्करी और गैरजिम्मेदार समाज
Next Article पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन, आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का मौका, भिलाई के सभी वार्डों में कल से शिविर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?