ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalUncategorized

छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य
छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य
SHARE

छठ पूजा के व्रतधारी आज (शुक्रवार को) अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देंगे। लोगों ने इसे लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। दिल्ली में कोरोना काल में यमुना घाट और सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा की अनुमति न होने की वजह से लोगों ने अपने घर की छतों पर ही अघ्र्य देने की तैयारी की है। दिल्ली में आज शाम को छठ पूजा शाम 5 बजे होगी क्योंकि यहां सूर्यास्त 5:26 बजे होगा।

पूजा के लिए लोगों ने प्लास्टिक के टब खरीदे हैं। व्रतधारी टब में भरे पानी में खड़े होकर अघ्र्य दे सकेंगे। कुछ घरों में प्लास्टिक के टब की जगह रबर वाले बड़े टब और ईंट से चारदीवारी बनाकर उस पर प्लास्टिक की पन्नी लगाकर पानी से भर दिया गया है। घाट की तर्ज पर छठ पूजा के लिए घरों में वेदी भी बनाई गई है।

छठ पूजा का समय :
20 नवंबर 2020, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
सूर्यास्त टाइम – 5:26 pm (दिल्ली में)
सूर्यास्त टाइम – 4:59 pm  (पटना में)
21 नवंबर 2020, उगते सूर्य को अर्घ्य
सूर्योदय टाइम- 6:49 am (दिल्ली में)
सूर्योदय टाइम- 6:11 am (पटना में)

पूर्वांचल विकास संगठन छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि इस बार यमुना घाट पर पूजा का आयोजन नहीं कर रहे हैं। लोग घरों की छत पर अघ्र्य दे सकें उसके लिए गरीब और असहाय लोगों के घर-घर जाकर छठ पूजन सामग्री उपलब्ध कराई है। साथ ही लोगों से घर पर ही पूजा करने का अनुरोध किया है, जिससे लोग कोरोना से बच सकें।
जेलरवाला बाग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अशोक विहार फेज-2 के मुख्य संरक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाले ज्यादातर पूर्वांचली अपने घरों से अघ्र्य दे सकें उसकी व्यवस्था करवाई है। इसके लिए प्लास्टिक के टब को खरीद गया है, जिसमें व्रतधारी खड़े होकर अघ्र्य दे सकेंगे। सरकार ने सार्वजनिक तौर पर पूजा आयोजन की अनुमति नहीं दी है। इसलिए अपने घरों में ही छठ पूजन किया जाएगा।

घरों में हुआ खरना
चार दिवसीय छठ पूजन के दूसरे दिन घरों में खरना हुआ, जिसमें गुड़ की खीर बनाई गई। साथ ही पूजा-अर्चना की गई। शुक्रवार सुबह छठ पूजा के लिए ठेकुआ का प्रसाद बनाया जाएगा। फिर शाम को डूबते सूर्य को अघ्र्य और अगले दिन प्रातकाल में उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके बाद पूजा का समापन होगा।

बाजार में जमकर खरीदारी
छठ पूजा से जुड़ी सामग्री को लेकर पहला अघ्र्य देने से पहले बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पूजन सामग्री की खरीद के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी हुई थी। पहाडग़ंज के नेहरू बाजार में भी लोग पूजन सामग्री की खरीदारी करते दिखे।

घाटों पर पुलिस तैनात
शुक्रवार को डूबते सूर्य को पहला अघ्र्य दिया जाना है। इसे देखते हुए छठ पूजा घाटों पर पुलिस की तैनाती हो रखी है ताकि लोग घाटों पर न जुटें। वहीं, छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश के सचिव ब्रजेश पांडेय और महासचिव ठाकुर जगदीश सिंह ने कहा कि आईटीओ घाट पर पिछले 40 वर्षों से छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते सरकार ने पूजा की अनुमति नहीं दी है। व्रतधारियों से अनुरोध है कि वह घाटों पर पूजा करने के लिए न आएं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। इसमें हम सब लोगों की भलाई है।

दुनिया की आबादी बढ़कर 8 अरब तक पहुंची, 2023 में चीन को पछाड़ देगा भारत… जानिए क्या कहती है UN की रिपोर्ट
वार्षिक संगोष्ठी में ‘डिजिटल मीडिया में स्वच्छ पत्रकारिता’ विषय पर हुआ मंथन
छत्तीसगढ़ फिर बना देशी-विदेशी जनजाति कला-संस्कृतियों का संगम… निकोबारी, कोया, टोडा, घूमरा, छाऊ के साथ इकोंबी, दबका, बाटा नृत्य की थाप से गूंजी राजधानी
गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: रायपाल
CG Crime : गरियाबंद में पकड़ाया हीरा तस्कर, डेढ़ लाख के 47 हीरे जब्त, पेड़ के नीचे बेचने बैठा था आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप नहीं बल्कि इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा! ICC ने लिया बड़ा फैसला, तय की इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की उम्र
Next Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल मालाबार: चीन की बढ़ी टेंशन, गरजे भारत और अमेरिकी लडा़कू विमान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?