ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मालाबार: चीन की बढ़ी टेंशन, गरजे भारत और अमेरिकी लडा़कू विमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

मालाबार: चीन की बढ़ी टेंशन, गरजे भारत और अमेरिकी लडा़कू विमान

By @dmin
Published: November 20, 2020
Share
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अरब सागर और हिंद महासागर में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मालाबार युद्धअभ्यास ने चीन की टेंशन बढ़ा दी है। शुक्रवार को सामने आए वीडियोज में भारतीय नेवी के मिग 29 और अमेरिकी नेवी के एफ-18 लाड़ूक विमान जमीनी सेना पर हमले का युद्धाभ्यास करते दिख रहे हैं। लड़ाकू विमान भारतीय विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरते और लैंडिंग करते हुए देखे जा सकते हैं।
मालाबार नेवी अभ्यास के दूसरे चरण की शुरुआत उत्तरी अरब सागर में 17 नवंबर को हुई थी। इस अभ्यास में दो विमानवाहक पोत और कुछ अग्रिम पोत, पनडुब्बियों और समुद्री टोही विमानों को भी शामिल किया गया है। चार दिवसीय अभ्यास में भारतीय नौसेना का विक्रमादित्य पोत युद्धक समूह और अमेरिकी नौसेना का निमित्ज स्ट्राइक ग्रुप भी भागीदारी कर रहा है। यूएसएस निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है। ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने अपना पोत एचएमएएस बैलरेट तैनात किया है जबकि जापान की नौसेना ने विध्वंसक पोत जेएस मुरासमे को भेजा है।

Strengthening Friendship Across Oceans.#Malabar2020 Phase 2#BridgesofFriendship@Australian_Navy @IndianNavy@JMSDF_PAO @USNavy pic.twitter.com/ITW8MTsKgi

— SpokespersonNavy (@indiannavy) November 19, 2020

मालाबार अभ्यास का पहला चरण 3 से 6 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था और इस दौरान पनडुब्बी रोधी और हवाई युद्धक क्षमता समेत कई जटिल अभ्यास किए गए। यह बड़ा अभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में पिछले छह महीने से भी अधिक समय से भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ‘क्वाड या चार देशों के गठबंधन के तहत चारों देशों की नौसेनाएं आपस में समन्वय से जटिल अभ्यास कर रही हैं।
विमानवाहक पोत विक्रमादित्य और उसके लड़ाकू और हेलिकॉप्टर वायु शाखा के अलावा भारतीय नौसेना ने विध्वंसक पोत कोलकाता और चेन्नई, दुश्मनों को चकमा देने में सक्षम पोत तलवार और बेड़े की मदद करने वाले जहाज दीपक को भी इस अभ्यास में शामिल किया है। चीन मालाबार अभ्यास को संदेह की नजर से देख रहा है क्योंकि उसे लगता है कि यह वार्षिक अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्रभाव को रोकने की कोशिश है।

वानखेड़े पर निजी हमले के आरोपों पर घिरे नवाब मलिक… याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा- ट्विटर पर दे सकते हो जवाब तो कोर्ट में भी दो
नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ पर बोले सीएम- अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा, मंदिरों में गूंजा जय श्रीराम
चीन के एप्स पर प्रतिबंध लगाने की असल वजह आई सामने, सरकार ने इसलिए लिया फैसला
सीनियर आईएएस ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे व्रती, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना: 24 घंटे में मिले 2149 नए कोरोना मरीज, 19421 हुई एक्टिव मरीज़ों की संख्या…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?