ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस्पात नगरी में छठ पर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लिया छठी मैय्या का आशीष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

इस्पात नगरी में छठ पर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लिया छठी मैय्या का आशीष

By Mohan Rao
Published: November 8, 2024
Share
छठ पर्व : उगते सूर्य को अर्घ्य
SHARE

नहाय खाय से शुरू हुआ महापर्व,  छठी मैय्या के भक्तिभरे गीतों से गूंजे घाट

भिलाई। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हुआ। सूर्य उपासना के इस पर्व की इस्पात नगरी में धूम रही। शुकवार तड़के 4 बजे से ही तालाबों में भीड़ का आना शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने रात्रि जागरण के बाद सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का परायण किया। दुर्ग भिलाई के तालाबों में भारी भीड़ के बीच छठ महापर्व की छठा देखते ही बनती थी। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठ पर्व मनाया गया।

बता दें छठ पर्व की शुरुआत मंगलवार को नहायखाय के साथ शुरू हुई। बुधवार को खरना के बाद महिलाओं ने व्रत शुरू किया। व्रत शुरू होने के बाद गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। गुरुवार शाम को छठ घाटों में भक्तों की भीड़ देखते ही बनती थी। छठ पर्व मनाने वालों के साथ इस पर्व को देखने वालों का भी हुजूम घाटों पर उमड़ पड़ा। इसके बाद शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को फिर से अर्घ्य दिया गया। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान संपन्न हुआ।

छठी मैय्या के गीतों से गूंजे घाट
होई न नारियल-कैरवा घोउदवा नदिया किनार, सुनिहा अरज छठी मईया, बढ़े कुल परिवार, लोक गीतों के साथ अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देने इकट्ठे हुए लोग घाटों पर पूजा के समय छठ के पारंपरिक गीतों को गाते रहे। पूजा के बाद घरों में गन्ने से मंडप सजाकर कोसी भरी गई। जिन व्रतियों के घरों में कोई शादी या संतान होने की खुशी या कोई अन्य शुभ कार्य हुआ है, उनके घरों में रात को महिलाओं द्वारा गन्ने का मंडप सजाकर पंचदीप जलाकर कोसी भरी गई। छठ गीत गाकर रात जागरण भी किया गया।

छठ के लिए तालबों पर की आकर्षक सजावट
छठ पर्व के लिए ट्विनसिटी के प्रमुख तालाबों में आकर्षक सजावट की गई। इस बार बैकुंठधाम का तालाब भी काफी आकर्षक लगा। कई वर्षों बाद बैकुंठधाम के लोगों को सुविधायुक्त तालाब में अर्घ्य देने का मौका मिला। इसके अलावा भेलवा तालाब कोहका, शीतला तालाब सुपेला, रामनगर केंप-1, हिन्द नगर रिसाली, वार्ड-44 मरोदा शीतला तालाब, घासीदास नगर तालाब, सूर्य कुंड तालाब हाउसिंग बोर्ड, दर्री तालाब कुरूद, आमदी नगर हुडको, सेक्टर-2, सेक्टर-07, खुर्सीपार, दरी तालाब छावनी, बापू नगर, लक्ष्मण नगर, शीतला तालाब सुपेला और रामनगर तालाब, नेहरू नगर भेलवा तालाब, दुर्ग में दीपक नगर तालाब, शक्तिनगर, ठगडा बांध, शिवनाथ नदी तट, कातुलबोर्ड तालाब आदि को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

जानिए क्या है छठ पूजा की मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूजा की शुरुआत महाभारत काल से मानी जाती है। दौपदी और पांडवों ने छठ पूजा का व्रत रखा था। उन्होंने अपने राज्य को वापस पाने के लिए यह व्रत रखा था। जब पांडव सारा राजपाठ जुए में हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था। इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई थी और पांडवों को सब कुछ वापस मिल गया, इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की पूजा फलदायी माना जाता है।  इसके अलावा यदि नि: संतान महिलाएं यह पूजा करती हैं, तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इस बात बात का प्रमाण है कि छठ पूजा की शुरुआत बिहार के मुंगेर जिले से हुई थी।

छत्तीसगढ़ के बच्चों ने एंडूरियस स्केटिंग नेशनल गेम्स में लहराया परचम
कक्षा 10वीं एवं 12वीं की दो-दो विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं आज से शुरू
Big news : ईडी की रेड में झारखंड के मंत्री के निज सचिव के घर मिला नोटों का अंबार
Bhilai : डीपीएस में रिसाली में बच्ची से यौन शोषण…. पैरेंट्स ने मचाया जमकर हंगामा… स्कूल प्रबंधन पर लगे यह आरोप
गोधन न्याय योजना के लिए मंत्रियों और संसदीय सचिवों को मिली जिम्मेदारी: जिला कार्यक्रमों के लिए बनाए प्रभारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में जुटेंगे सड़क निर्माण व सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और इंजीनियर, केन्द्रीय मंत्री गडकरी भी होंगे शामिल
Next Article रबी मौसम में 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य, अधिकारियों ने बताई अब तक की स्थिति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?