ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में जुटेंगे सड़क निर्माण व सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और इंजीनियर, केन्द्रीय मंत्री गडकरी भी होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी में जुटेंगे सड़क निर्माण व सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और इंजीनियर, केन्द्रीय मंत्री गडकरी भी होंगे शामिल

By Mohan Rao
Published: November 8, 2024
Share
भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया तकनीकी प्रदर्शनी का उद्घाटन
SHARE

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सड़क से जुड़ी आधुनिक मशीनरी और उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस का 83वां वार्षिक अधिवेशन होने जा रहा है। 8 से 11 नवंबर तक रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में होने वाले इस अधिवेशन में सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर के दो हजार से अधिक विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, अभियंता और अधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में सड़क निर्माण तकनीक और सामग्री से संबंधित तीन गाइडलाइन्स और एक मैनुअल भी जारी किए जाएंगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार शाम को इस अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार देर शाम उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साइंस कॉलेज परिसर में तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भ्रमण कर सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा, निर्माण सामग्री और सड़कों के रखरखाव से जुड़ी मशीनरी व उपकरणों की निर्माता तथा आपूर्तिकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से इनकी जानकारी ली। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल्स मंर सड़क निर्माण से संबंधित तकनीकी मटेरियल्स, डिजाइन, टेक्नोलॉजी इत्यादि का प्रदर्शन आगामी चार दिनों तक किया जाएगा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आयोजन स्थल पर प्रेस-कॉन्फ्रेंस भी ली।

प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री साव ने दी कार्यक्रम की जानकारी
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) सड़क एवं सेतु निर्माण से संबंधित मानक एवं गाइडलाइन्स निर्धारित करने वाली देश की सर्वोच्च संस्था है। आईआरसी में भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एनएचएआईडीसीएल, बीआरओ, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस, एनआर. आईडीए, ग्रामीण विकास मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय, सभी राज्यों के लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग, पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर, रिसर्च आर्गेनाइजेशन्स के इंजीनियर्स की सोसायटी आदि शामिल हैं।

गाइडलाइन्स एवं मैन्युअल तैयार आईआरसी
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि आईआरसी का मुख्य उद्देश्य सड़क निर्माण, सेतु निर्माण एवं यातायात से संबंधित मानकों का निर्धारण करना तथा निर्माण संबंधी गाइडलाइन्स एवं मैन्युअल तैयार करना, समय-समय पर उनका पुनरीक्षण करना, देश-विदेश में आ रही सड़क निर्माण की नई तकनीकों एवं सामग्रियों का अध्ययन कर देश में लागू करने के लिए मानक तैयार करना है। आईआरसी द्वारा जारी किए गए मानकों एवं गाइडलाइन्स के अनुसार ही भारत सरकार एवं अन्य सड़क निर्माण विभाग सड़क निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार यहां आईआरसी का वार्षिक अधिवेशन हो रहा है जो कि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी और भारतीय सड़क कांग्रेस के महासचिव श्री एस.के. निर्मल ने भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में अधिवेशन के बारे में जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते डिप्टी सीएम अरुण साव

अधिवेशन में तकनीकी सत्रों और दस्तावेजों पर होगी चर्चा
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि आईआरसी के चार दिवसीय अधिवेशन के दौरान विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, अभियंताओं और अधिकारियों के बीच विभिन्न बैठकों, परिचर्चाओं, तकनीकी सत्रों और दस्तावेजों पर चर्चा होगी। इस दौरान आयोजित हाइवे रिसर्च बोर्ड की बैठक में भारत सरकार, राज्य सरकार, रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं शैक्षणिक संस्थानों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों एवं प्राइवेट सेक्टर के प्रतिनिधि सड़क निर्माण से संबंधित अनुसंधान एवं विकास के संबंध में रोड मैप तैयार करेंगे। अधिवेशन के चारों दिन अलग-अलग तकनीकी सत्रों में विभिन्न संस्थानों, शासकीय विभागों और निजी क्षेत्र से आए इंजीनियर्स अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। अधिवेशन के दौरान आईआरसी की बिजनेस मीटिंग और काउंसिल मीटिंग भी आयोजित है। 8, 9 एवं 10 नवम्बर को शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अधिवेशन में शामिल होने आए देशभर के प्रतिनधियों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वैभव, पुरातत्व, पर्यटन, पौराणिक और धार्मिक महत्व से जुड़े स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

डबल मर्डर: चाचा और चाची को भतीजों ने फावड़े से काटकर मार डाला…
संग्रहण सीजन 2026 की तैयारी तेज, संग्राहकों को दिए गए तकनीकी एवं सुरक्षा निर्देश
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ गांववालों का प्रदर्शन…. राजमार्ग खाली करने की मांग
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर रिसाली निगम में सैकड़ों लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
नारायणपुर में नक्सलियों का उत्पात : माइंस में लगे वाहन में लगाई आग…. बैनर लगाकर माइंस का विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महादेव घाट पर छठ पर्व में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन
Next Article इस्पात नगरी में छठ पर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लिया छठी मैय्या का आशीष

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?