ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेतावनी: ताउते के बाद टकराएगा एक और सुपर साइक्लोन ‘यश’, जानिए कहां और कब देगा दस्तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चेतावनी: ताउते के बाद टकराएगा एक और सुपर साइक्लोन ‘यश’, जानिए कहां और कब देगा दस्तक

By @dmin
Published: May 19, 2021
Share
चेतावनी: ताउते के बाद टकराएगा एक और सुपर साइक्लोन 'यश', जानिए कहां और कब देगा दस्तक
चेतावनी: ताउते के बाद टकराएगा एक और सुपर साइक्लोन 'यश', जानिए कहां और कब देगा दस्तक/demo pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चक्रवात तूफान ताउते की तबाही से अभी देश उभरा नहीं है कि भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में एक और चक्रवाती तूफान के आने की संभावना जता दी है। बता दें कि गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते ने अरब सागर से उठकर गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में तबाही मचा दी है। इस तूफान से गुजरात में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है तो वहीं महाराष्ट्र में इससे छह लोग मरे हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान के टकराने की संभावना जारी की है। मौसम विभाग की माने तो 23-25 मई के बीच एक और तूफान ‘यश’ बंगाल की खाड़ी से टकराएगा। बता दें कि इस तूफान का नाम ओमान ने दिया गया है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 23 से 25 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में यश नाम का एक सुपर साइक्लोन सुंदरबन क्षेत्रों में दस्तक देगा और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ये सुपर साइक्लोन बांग्लादेश की ओर जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान का नाम ओमान है और इसकी गति अम्फान जितनी तेजी हो सकती है। बता दें कि अम्फान ने पिछले साल 19 मई को बंगाल और आसपास के इलाकों को तबाह कर दिया था।

हालांकि मौसम विभाग तूफान की दिशा और गति को लेकर निश्चित नहीं है लेकिन विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव बना हुआ है। विभाग ने कहा कि जिस तरह से बढ़ रहा है, सप्ताह के अंत तक ये एक सुपर साइक्लोन में बदल सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को 23 मई को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी जा चुकी है। विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कम दबाव बनने से कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना समेत गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों में तापमान बढ़ रहा है और इसके और बढऩे की संभावना है।

बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या
साहस को सलाम: एक ही बात मेरे जेहन में थी कि राहुल को बाहर निकालना है-अजरूल हक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के तीन उत्कृष्ट स्वावलंबी गौठानों को किया सम्मानित…
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद स्मारक ग्राउण्ड में वीर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, परिजनों को किया सम्मानित
शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंगापुर स्ट्रेन पर गरमाई राजनीति: सिसोदिया बोले- केजरीवाल को बच्चों की चिंता और केंद्र को सिंगापुर की सिंगापुर स्ट्रेन पर गरमाई राजनीति: सिसोदिया बोले- केजरीवाल को बच्चों की चिंता और केंद्र को सिंगापुर की
Next Article पाटन के युवाओं के संपूर्ण विकास का हब होगा मल्टी स्पोट्र्स कांप्लेक्स… निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर भुरे ने अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य करने के निर्देश पाटन के युवाओं के संपूर्ण विकास का हब होगा मल्टी स्पोट्र्स कांप्लेक्स… निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर भुरे ने अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य करने के निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?