ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिंगापुर स्ट्रेन पर गरमाई राजनीति: सिसोदिया बोले- केजरीवाल को बच्चों की चिंता और केंद्र को सिंगापुर की
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सिंगापुर स्ट्रेन पर गरमाई राजनीति: सिसोदिया बोले- केजरीवाल को बच्चों की चिंता और केंद्र को सिंगापुर की

By @dmin Published May 19, 2021
Share
सिंगापुर स्ट्रेन पर गरमाई राजनीति: सिसोदिया बोले- केजरीवाल को बच्चों की चिंता और केंद्र को सिंगापुर की
सिंगापुर स्ट्रेन पर गरमाई राजनीति: सिसोदिया बोले- केजरीवाल को बच्चों की चिंता और केंद्र को सिंगापुर की
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मंगलवार को एक ट्वीट के माध्यम से जिस तरह सिंगापुर में फैले कोविड स्ट्रेन और बच्चों पर मंडरा रहे उसके खतरे को लेकर बात की थी उसके बाद सिंगापुर से उसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया आई। जिसके बाद देश के विदेश मंत्री की तरफ से स्पष्टीकरण आया कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल भारत का पक्ष नहीं रख सकते। इस पूरे प्रकरण के बाद चारों तरफ से आलोचना झेल रहे दिल्ली के सीएम का पक्ष रखने के लिए आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि, कल केजरीवाल ने कहा था कि सिंगापुर में बच्चों के ऊपर खतरा बढ़ रहा है, इसलिए हमें भी सतर्क रहने की जरूरत है। कई न्यूज चैनल में यह बात आई थी साथ ही सिंगापुर के शिक्षा मंत्री ने भी यह बयान दिया था कि बच्चों पर खतरा बढ़ रहा है।

सिसोदिया आगे बोले कि अब इस मामले में देखें तो आज भाजपा ने इस पर बहुत घटिया राजनीति की है। मोटे तौर पर देखें तो केजरीवाल ने सिंगापुर में जो स्ट्रेन है उस पर बोला और दूसरा बच्चों के बारे में बोला। आज भाजपा की और केंद्र सरकार की जिस तरह की प्रतिक्रिया आई है उससे साफ है कि केजरीवाल को तो बच्चों की चिंता है लेकिन केंद्र और भाजपा को सिंगापुर की चिंता है। बच्चों की वैक्सीन नहीं लाएंगे सिंगापुर की चिंता करेंगे।

सिसोदिया ने कहा कि लंदन में भी एक स्ट्रेन आया था जिसके बारे में काफी लोगों ने अलर्ट किया था। वैज्ञानिकों ने और डॉक्टरों ने अलर्ट किया था कि लंदन के स्ट्रेन से पूरी दुनिया को अलर्ट रहने की जरूरत है। लंदन में आए उस स्ट्रेन को लेकर सरकार नहीं चेती। लंदन में आए उस स्ट्रेन और भारत सरकार की लापरवाही के कारण आज देखिए पूरे देश की क्या हालत है। सिसोदिया आगे बोले आज पूरा देश उसका खामियाजा भुगत रहा है। वो अलर्ट ये समझने के लिए था कि हम कुछ करें लेकिन आज हजारों लोगों की जान चली गई और कोई परिवार ऐसा नहीं बचा जिसे घर में कोविड न हुआ हो।

सिसोदिया ने दावा किया कि आज फिर सारी दुनिया में देश के डॉक्टर वार्निंग दे रहे हैं कि बच्चों को खतरा है। सुप्रीम कोर्ट भी ये बात कह रहा है, लेकिन हम आज इस बात को नहीं समझ रहे। मुद्दा सिंगापुर नहीं है मुद्दा हमारे बच्चे हैं। आप सिंगापुर को मुद्दा बनाना चाहते हैं, हम बच्चों की चिंता कर रहे हैं। हम आप से हाथ जोड़कर कहते हैं कि बच्चों की चिंता करिए। हर वैज्ञानिक से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक यह बात कह रहे हैं कि अगले स्ट्रेन में बच्चों को खतरा है तो आप उसकी चिंता करिए, उस पर तत्परता दिखाइए।
वह बोले कि, आज आप किसी भी अभिभावक से बात कर लीजिए और उससे पूछिए कि उसे अपने बच्चे की चिंता है या सिंगापुर में अपने इमेज की तो वह बच्चों की बात कहेंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को सिंगापुर की चिंता है। सिसोदिया ने कहा कि आप सिंगापुर में अपनी इमेज की चिंता करिए हम अपने बच्चों की चिंता करेंगे।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin May 19, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप नारदा घोटाला: ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में दायर की अर्जी, मुख्यमंत्री की बढ़ सकती है मुसीबत
Next Article चेतावनी: ताउते के बाद टकराएगा एक और सुपर साइक्लोन 'यश', जानिए कहां और कब देगा दस्तक चेतावनी: ताउते के बाद टकराएगा एक और सुपर साइक्लोन ‘यश’, जानिए कहां और कब देगा दस्तक
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?