ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई.. अब कोर्ट के आदेश पर हुआ एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई.. अब कोर्ट के आदेश पर हुआ एफआईआर

By Mohan Rao
Published: October 30, 2023
Share
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
SHARE

भिलाई। सेक्टर-6 की रहने वाली एक युवती को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर खुर्सीपार निवासी शख्स ने उसके पिता से 3 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। रुपए लेने के बाद युवती की न तो नौकरी लगी और न ही शख्स ने उसके पिता के रुपए लौटाए। तंग आकर युवती ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। थक हारकर युवती ने एसपी से गुहार लगाई लेकिन यहां भी उसे निराश ही मिली। इसके बाद युवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर भिलाई नगर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला 2020 का है। ब्लाक नं 05 सी सड़क 81 , सेक्टर 6 , भिलाई निवासी पल्लवी राव के पिता जी जोगेन्दर राव की जान पहचान खुर्सीपार सेक्टर -11 निवासी गंगा सागर से थी। गंगा सागर ने जोगेन्दर राव को उसकी बेटी पल्लवी की नौकरी रेलवे में लगवाने का झांसा दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी जोगेन्दर राव ने अपनी बेटी की नौकरी लगवाने के लिए गंगा सागर को दो किश्तों में 3 लाख 50 हजार रुपए दे दिए। यह रकम जोगेन्दर राव ने कोरेना काल में लॉकडाउन के दौरान दी थी।

रुपए लेने के बाद करने लगा आनाकानी
गंगा सागर ने 3 लाख 50 हजार रुपए लेने के बाद आनाकानी करना शुरू कर दिया। रुपए लेने के बाद पल्लवी राव की नौकरी नहीं लगी। रुपए मांगने पर गंगा सागर नखरे दिखाने लगा। कई बार फोन करने व मुलाकात करने पर गंगासागर ने आईडीबीआई बैंक शाखा नंदिनी रोड का एक लाख रुपए का चेक क्रमांक-002205 दिनांक 15 सितंबर 2022 को दिया। चेक पर दिए गए दिनांक को जब चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया क्योंकि गंगा सागर के खाते में रुपए ही नहीं थे। इसके बाद जब रुपए मांगने गए तो धमकी देने लगा। गंगासागर ने साफ कह दिया कि उनके रुपए उसने रेलवे अधिकारियों को दे दिए। वहां से रुपए वापस मिलेंगे तो वह लौटाएगा। इस बीच फोन करने या घर आने पर देख लेने की धमकी भी दी।

पुलिस ने नहीं दिया ध्यान
पीड़ित पल्लवी राव के अनुसार इस मामले में उसने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने न तो एफआईआर किया और न किसी प्रकार की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा मामले में ढिलाई बरते जाने पर पल्लवी राव ने इसकी शिकायत तात्कालिक एसपी से भी की। एसपी ऑफिस से भी इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। पल्लवी राव ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और गंगा सागर ने उनकी बड़ी रकम गबन कर लिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद पल्लवी राव व उसके पिता जोगेन्दर राव ने न्यायालय श्रीमान न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी दुर्ग में अपील दायर की। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर भिलाई पुलिस ने गंगा सागर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

प्रदेश के इस मेडिकल कॉलेज में पीजी के तीन नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी, तीनों कोर्स के लिए 16 सीटों की मिली अनुमति
प्याज की बोरियों के नीचे ब्रांडेड शराब की तस्करी, पुलिस को देख ट्रक छोड़कर भागे ड्राइवर व हेल्पर
प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी, अवैध परिववहन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
Big Breaking : आधी घर में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर-हेल्पर सहित तीन की मौत… जानिए हादसे की वजह
अमानवीयता: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, रात में शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rail Accident: विजयानगरम रेल हादसे में अब तक 13 की मौत, राहत व बचाव कार्य पूरा, शाम तक ट्रैक पर संचालन हो जाएगा शुरू Rail Accident: विजयानगरम रेल हादसे में अब तक 13 की मौत, राहत व बचाव कार्य पूरा, शाम तक ट्रैक पर संचालन हो जाएगा शुरू
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: फिर सताने लगा जोगी कांग्रेस का भूत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?