ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : मलेशियाई करेंसी बदलने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिरों ने असली नोटों की जगह थमा दी कागज की गडि्डयां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : मलेशियाई करेंसी बदलने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिरों ने असली नोटों की जगह थमा दी कागज की गडि्डयां

By Mohan Rao
Published: October 6, 2023
Share
मलेशियाई करेंसी बदलने के नाम पर ठगी
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। भिलाई तीन के रहने वाले एक शख्स से शातिरों ने मलेशियाई करेंसी बदलने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। दरअसल शातिरों ने पहले शख्स को मलेशिया की करेंसी 50 का नोट दिया। इसके बाद और करेंसी देने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। इस मामले में सुपेला पुलिस ने शख्स की शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

इस मामले में भिलाई तीन जैन मंदिर के पास रहने वाले राजू जैन ने शिकायत दर्ज कराई है। राजू जैन ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर 23 शनिवार को तीन लोग उसकी दुकान राजहंस लेडिस वियर में पहुंचे और अंडरवियर दिखाने कहा। इस दौरान अंडरवियर खरीदकर 90 रुपए दिए। इस दौरान एक शख्स ने उसे मलेशिया की करेंसी 50 का नोट दिखाया और कहा कि उसके पास मलेशिया की करेंसी और भी है जिसे भारतीय रुपए में बदलना है। इसके बाद तीनों राजू जैन के पास 50 का नोट छोड़कर चले गए। तीनों ने अपना नाम क्रमश: अब्दुलरफ खान, साईफुल व आकाश मलिक बताया जो कि सुपेला गदा चौक के पास किराए के मकान में रहने की बात बताई। तीनों ने राजू जैन को अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

उनके जाने के बाद राजू जैन ने मलेशिया की करेंसी को बदलवाने के लिए सुभाष चौक भिलाई तीन निवासी प्रमोद जैन से मिला। तब उसे पता चला कि मलेशियाई 50 के नोट की कीमत भारतीय मुद्रा में 800 रुपए से भी ज्यादा है। इस दौरान वह लालच में आ गया और नोट बदलवाकर कमीशन के चक्कर में तीनों से संपर्क किया। इसके बाद राजू जैन व प्रमोद जैन 26 सितंबर को गदा चौक के पास पहुंचे और तीनों से मिले। सामने वाले ने बैग में मलेशियाई करेंसी दिखाई। और उसमें से 8 नोट निकालकर दे दिए।

1660 नोट होने की बात बताई
तसल्ली होने के बाद तीनों ने बताया कि उनके पास ऐसे 1660 नोट होने की बात बताई। इसके बाद इनके बीच डील हो गई। राजू जैन व प्रमोद जैन ने नोट बदलवाने का समय तय कर लिया। इसके बाद 27 सितंबर को फिर से गदा चौक पहुंचे और अब्दुलरफ खान, साईफुल व आकाश मलिक उनसे मिले। दोपहर करीब 12:30 बजे तीनों पहुंचे और बैग दिखाया जिसमें नोटों की गडि्डयां भरी हुई थी। उनमें से एक ने बैग से तीन नोट भी निकालकर दिखाए।

बैग में करेंसी की जगह कागज की गडि्डयां
पूरी तरह से तसल्ली होने के बाद राजू जैन ने उन्हें 3 लाख 50,000  रुपए दे दिए और मलेशियाई नोटों से भरा बैग ले लिया। जब घर पहुंचकर शख्स ने बैग खोला तो हैरान रह गया। बैग में करेंसी की जगह कागज की गडि्डयां भरी थी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद लगातार तीनों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वे अपना मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो चुके थे। इस मामले में शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने अब्दुलरफ खान, साईफुल व आकाश मलिक के खिलाफ धारा 420,34 तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bijapur : आठ नक्सली गिरफ्तार, अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ाए माओवादी…. विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद
खेत की धान कटी नहीं और किसान 42 क्विंटल धान लेकर पहुंच गया बेचने,,, टोकन की जांच में ऐसे पकड़ाया फर्जीवाड़ा
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग का तृतीय राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन, नर्सिंग सेवाओं पर किया मंथन, पढ़े गए शोधपत्र और की चर्चा
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चलाया गया जागरुकता अभियान, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में किया गया जागरूक
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक: अध्यक्ष तुलसी साहू की मौजूदगी में बूथ कमेटी व बूथ प्रभारी गठन पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर में आज नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, एक माह के भीतर दूसरी बार आएंगी प्रियंका गांधी
Next Article बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात की मौत और 51 से ज्यादा घायल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?