ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लड़की के नाम पर चैटिंग कर युवक को फंसाया, मिलने पर कर दी हत्या… ऐसे खुला अंधेकत्ल का राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

लड़की के नाम पर चैटिंग कर युवक को फंसाया, मिलने पर कर दी हत्या… ऐसे खुला अंधेकत्ल का राज

By Mohan Rao
Published: May 8, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी युवक
SHARE

राजनांदगांव Rajnandgoun. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ठगी व हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक लड़की के नाम से चैटिंग कर दूसरे युवक को फंसाया। झांसे में लेने के बाद पहले डेढ़ लाख रुपए ठगे। दूसरी बार रुपए मांगने पर युवक ने मिलने की इच्छा जताई। आखिरकार जब युवक उससे मिलने पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी। इस मामले में मोबाइल चैटिंग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेढ़ा के विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में पांच मई को एक युवक का शव मिला था। शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। शव की पहचान लालबहादुर नगर निवासी कोमेश साहू (26) के रूप में हुई। कोमेश तीन मई कवर्धा जाने की बात कहकर निकला था। रात तक नहीं लौटने पर दूसरे दिन 4 मई तक परिजनों ने परिजनों ने चिचोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके दूसरे दिन युवक की लाश मिली।

मोबाइल ने पहुंचाया आरोपी तक
युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो मृतक कोमेश का मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने कोमेश के मोबाइन को ट्रेस करना शुरू किया। मोबाइल का लोकेशन मेढा गांव का मिल। पुलिस पहुंची तो मोबाइल मृतक कोमेश साहू के दोस्त देवेंद्र सिन्हा के पास मिला। पुलिस ने देवेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। देवेंद्र ने ही कोमेश की हत्या की बात मान ली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और एक लाख रुपए कैश बरामद किया और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मानसी के नाम से युवक को फंसाया
पुलिस पूछताछ में आरोपी देवेंद्र ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उसकी कोमेश से सोशल मीडिया जरिए पहचान हुई। आरोपी ने मानसी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। मानसी बनकर कोमेश को फंसाया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कोमेंद्र से पहले डेढ़ लाख रुपए ले लिए। इसके कुछ दिन बाद फिर एक लाख रुपए मांगे। इस पर कोमेश ने मिलकर रुपए देने की बात कही। इसके बाद वह पैसे लेकर मेढा गांव पहुंचा। वहा देवेन्द्र पहुंचा और मानसी के नाम पर रुपए मांगने लगा। कोमेश ने रुपए मानसी को ही देने की बात कही। इसके बाद कोमेश ने मानसी को मैसेज किया तो देवेन्द्र उसका जवाब दे रहा था। यहां देवेन्द्र की चोरी पकड़ी गई। कोमेश ने जब रुपए मांगे तो देवेन्द्र ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या की और एक लाख रुपए लेकर भाग गया।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक से राष्ट्रीय फेडरेशन कप के विजेता खिलाडियों ने की मुलाकात
वैज्ञानिकों को पूर्वी हिमालय क्षेत्र में मिले भूकंप के भूगर्भीय साक्ष्य…. भूंकप की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करने में मदद कर सकती है यह खोज
भाजपा ने कहा सरकार बनी तो कराएंगे झीरम की जांच, सीएम बघेल बोले- पहले जांच नहीं करवाई, अब कर रहे वादे
दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद… सभी के शव बरामद
साढ़े 6 हजार से ज्यादा गाँवों की बदलेगी तस्वीर और तकदीर, केन्द्र के इस नए प्रोजेक्ट से होंगे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिम एशिया से जुड़ेंगी भारत की रेल लाइन, चार देशों ने बनाई योजना, डोभाल ने संभाला मोर्चा पश्चिम एशिया से जुड़ेंगी भारत की रेल लाइन, चार देशों ने बनाई योजना, डोभाल ने संभाला मोर्चा
Next Article चक्रवाती तूफान: बंगाल की खाड़ी में आज कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान, मछुआरों को जारी की चेतावनी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?