ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चक्रवाती तूफान: बंगाल की खाड़ी में आज कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान, मछुआरों को जारी की चेतावनी
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चक्रवाती तूफान: बंगाल की खाड़ी में आज कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान, मछुआरों को जारी की चेतावनी

By Om Prakash Verma Published May 8, 2023
Share
चक्रवाती तूफान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इसके असर से सोमवार को इस क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके मार्ग और तीव्रता के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मछुआरों और जहाज, नौका संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे रविवार से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में और नौ मई से दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि इसके बाद बंगाल की खाड़ी के मध्य में और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर की ओर इसके एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। आईएमडी के महानिदेशक जी. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके मार्ग और तीव्रता का विवरण प्रदान किया जाएगा। मौसम की स्थिति पर नियमित रूप से निगरानी रखी रही है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि 10 मई से 12 मई तक दक्षिण पूर्व और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति बहुत खराब से उच्च रहने की संभावना है। आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि जो लोग दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है और मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर वाले लोगों को 9 मई से पहले लौटने की सलाह दी जाती है।

इसने 8-12 मई की अवधि के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन और अपतटीय गतिविधियों और शिपिंग के नियमन का भी सुझाव दिया। आईएमडी ने कहा कि सिस्टम के प्रभाव में, 8 से 12 मई के बीच अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 7 और 8 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस बीच, ओडिशा सरकार ने आईएमडी के पूर्वानुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों को अलर्ट पर रखा है। संबंधित जिलों के कलेक्टरों को आईएमडी के पूर्वानुमानों पर नजर रखने को कहा गया है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Om Prakash Verma May 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लड़की के नाम पर चैटिंग कर युवक को फंसाया, मिलने पर कर दी हत्या… ऐसे खुला अंधेकत्ल का राज
Next Article रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?