रायपुर। जांजगीर-चाम्पा जिले के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर शासकीय कर्मचारी की पत्नी से बलत्कार के मामले को सीएम भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय टीम से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम बघेल ने महिला द्वारा की गई शिकायत के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आरपी मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए है।

बता दें कि जांजगीर-चाम्पा जिले के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि उन्होने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर वर्तमान कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लिया है। महिला की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी पारुल माथुर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामले में अधिकारी के खिलाफ धारा 376, 506, 509 ख के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।




