ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐसी आदतें बिगाड़ देती हैं दांतों की सेहत पायरिया और सडऩ की बढ़ सकती है समस्या…
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ऐसी आदतें बिगाड़ देती हैं दांतों की सेहत पायरिया और सडऩ की बढ़ सकती है समस्या…

By @dmin Published February 15, 2022
Share
SHARE

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए दांतों की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक माना जाता है। दांत भोजन को चबाने में मदद करते हैं, जिससे उनका पाचन आसानी से हो पाता है। इसके अलावा स्वस्थ और सफेद दांत आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं। हालांकि हम में से ज्यादार लोग दांतों की सेहत को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं देखे जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ओरल हेल्थ का ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। इसमें दांत, जीभ और मसूड़ों की साफ-सफाई और उनका ख्याल रखना भी जरूरी है।

Contents
रात के समय ब्रश न करने की आदतजीभ की अच्छे से सफाई न करनापानी कम पीनामीठी और एसिडिक चीजों का ज्यादा सेवन

जाने-अनजाने रोजाना हम कुछ ऐसी चीजें करते रहते हैं जिनका दांतों की सेहत पर गंभीर असर देखा जा सकता है। इस तरह की आदतें दांतों में सडऩ, कमजोरी और पायरिया जैसी समस्याओं के जोखिम को बढ़ा देते हैं। कई शोध में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि ओरल हेल्थ प्राब्लम, विशेषकर मसूड़े की बीमारी से शरीर में अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपनी दांतों को स्वस्थ रखने के लगातार उपाय करते रहने चाहिए। आइए जानते हैं कि आपकी कौन सी आदतें दांतों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

रात के समय ब्रश न करने की आदत

ओरल हाइजीन को बनाए रखने, विशेषकर दांतों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है। हम सुबह उठने के बाद तो ब्रश कर लेते हैं लेकिन रात में सोने से पहले ब्रश करने को नजरअंदाज कर देते हैं। यह आदत दांतों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। असल में रात में भोजन के बाद दांतों में इसके कुछ अवशेष छिपे रह जाते हैं जोकि रातभर में सडऩे लगते हैं और दांतों में सडऩ का कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए रात में ब्रश जरूर करें।

जीभ की अच्छे से सफाई न करना

दांतों को सेहतमंद रखने के लिए सिर्फ दांत ही नहीं, जीभ को भी साफ रखना जरूरी होता है। जीभ को साफ न करने से इसपर प्लाक बन सकता है। इससे न केवल मुंह से दुर्गंध आती है, बल्कि मौखिक स्वास्थ्य से संबंधित कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए हर बार जब आप अपने दांतों पर ब्रश करें तो जीभ को भी जरूर साफ करें।

पानी कम पीना

कम पानी पीने की आदत के कई नुकसान हो सकते हैं, यह दांतों की सेहत के लिए भी हानिकारक मानी जाती है। पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है साथ ही पानी के साथ खाद्य पदार्थों का चिपचिपा और अम्लीय अवशेष दांतों से हट जाता है। पानी कम पीने से शरीर में अम्लीयता बढ़ जाती है जिसके कारण मसूड़ों और दांतों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना सुनिश्चित करें।

मीठी और एसिडिक चीजों का ज्यादा सेवन

मीठी और एसिडिक चीजों का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों के दांत अक्सर जल्दी खराब हो जाते हैं। असल में शुगर वाली चीजें मुंह में एसिड में बदल जाती है, जो आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। एसिड के कारण कैविटी की भी समस्या बढ़ जाती है। अम्लीय फल, चाय और कॉफी भी दांतों के इनेमल को खराब कर सकते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करना पड़े, लेकिन इनका कम से कम मात्रा में सेवन सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin February 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिरदर्द से रहते हैं परेशान? हर बार दवाइयों की जरूरत नहीं, इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं तुरंत लाभ
Next Article क्या टल गई जंग?: यूक्रेन के पास तैनात ठिकानों से लौटने लगे रूसी सैनिक, जर्मनी से बातचीत के बाद लिया गया फैसला क्या टल गई जंग?: यूक्रेन के पास तैनात ठिकानों से लौटने लगे रूसी सैनिक, जर्मनी से बातचीत के बाद लिया गया फैसला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?