ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी व बेटी की हत्या के बाद बवाल, सूरजपुर में लोगों ने फूंका कुलदीप साहू का घर, एसडीएम को दौड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSurajpur

हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी व बेटी की हत्या के बाद बवाल, सूरजपुर में लोगों ने फूंका कुलदीप साहू का घर, एसडीएम को दौड़ाया

By Mohan Rao
Published: October 14, 2024
Share
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर व गोदाम फूंंका
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी व बेटी की बेरहमी से हत्या के बाद बवाल मच गया है। इस हत्याकांड के लोगों के झकझोर दिया और भीड़ ने इस हत्याकांड के संदेही कुलदीप साहू के घर में आग लगा दी है। साथ ही कुलदीप साहू के गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी फूंक दिया है। इस दौरान एसडीएम को भी दौड़ाया गया जिससे वे बचकर भागे। आक्रोशित भीड़ थाने के पास डटी हुई है और आरोपी कुलदीप साहू की गिरफ्तारी की मांग कर रह है।

बता दें रविवार आधीरात को सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आधीरात को जब हेड़ कॉन्स्टेबल ड्यूटी से घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी व बेटी लापता थे और घर पर खून ही खून फैला हुआ था। तालिब शेख ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी। सोमवार की सुबह 9 बजे तालिब शेख की पत्नी व बेटी के शव घर से पांच किमी दूर सड़क किनारे गड्ढे में मिले। सूचना के बाद पुलिस शवों को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शवों को अंमित संस्कार के लिए मनेन्द्र गढ़ भेज दिया गया। वहीं इस घटना के लिए नगर के निगरानी व जिलाबदर बदमाश कुलदीप साहू को जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस ने कुलदीप साहू की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई लेकिन उससे पहले ही वह फरार हो गया। यही नहीं उसके परिवार वाले भी घर छोड़कर भाग गए।

आक्रोशित लोगों ने फूंका घर पर गोदाम
हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी व बेटी की निर्ममता से हत्या के बाद सूरजपुर में बवाल हो गया है। यहां लोगों में काफी आक्रोश है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हत्याकांड के लिए जिम्मेदार निगरानी बदमाश कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। भीड़ ने SDM जगन्नाथ वर्मा से भी मारपीट की। SDM साहब पुलिसवाले के साथ भीड़ से बचकर भाग निकले। लोगों ने शहर बंद कराकर सूरजपुर थाने का घेराव किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोग लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोग कुलदीप साहू से संबंधित पोस्ट भी डाल रहे हैं जिसमें वह पुलिस को चुनौती देते पोस्ट किए हैं।

सबसे बड़े कबाड़ी कुलदीप पर दर्जनों मामले दर्ज
कुलदीप साहू सूरजपुर जिले का सबसे बड़ा कबाड़ी है। इस पर आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचने सहित अन्य धाराओं में 2 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। फिल्टर प्लांट सहित अन्य संपत्ति की बार-बार चोरी होने पर नगर पालिका ने जिला बदर का प्रस्ताव पारित किया था। कुलदीप साहू को सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सिंगरौली (म.प्र.) में सालभर के लिए प्रवेश निषेध किया गया। जिला बदर का समय पूरा होने से पहले लौटा तो पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद से जमानत पर था।

इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का ज्वेल लोन घोटाला, ACB-EOW ने बैंक प्रबंधक सहित तीन को किया गिरफ्तार
Railway Breaking : टीटलागढ़-लाखोली के बीच ब्रिज निर्माण, इस रूट पर रेलवे ने रद्द की यह ट्रेनें
कोरोना का खतरा : बीते 24 घंटे में 797 नए मामले, बीते सात महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा… JN.1 के कुल 145 केस
जल्दी करें, कल के बाद जमा नहीं होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन… 20 फरवरी है अंतिम तिथि
घर-घर दस्तक दे रही दुर्ग पुलिस… साइबर फ्राड व शेयर मार्केट में इन्वेस्ट को लेकर कर रही सजग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री चित्रगुप्त मंदिर में भव्य होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, चित्रांश चेतना मंच भिलाई-दुर्ग ने शुरू की तैयारी
Next Article भिलाई में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख की ठगी, तिरूवनंतपुरम केरल से पकड़ाए शातिर ठग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?