ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Chandrayaan-3: आज इतिहास रचेगा हिन्दुस्तान, जब लैंड करेगा चंद्रयान, आप देख पाएंगे सीधा प्रसारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

Chandrayaan-3: आज इतिहास रचेगा हिन्दुस्तान, जब लैंड करेगा चंद्रयान, आप देख पाएंगे सीधा प्रसारण

By Om Prakash Verma
Published: August 23, 2023
Share
Big Breaking: हिन्दुस्तान ने रचा इतिहास: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश
Big Breaking: हिन्दुस्तान ने रचा इतिहास: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश
SHARE

बंगलूरू (एजेंसी)। अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को चांद पर कदम रखने को तैयार है। इसरो का अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और विक्रम लैंडर 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो के वैज्ञानिकों का दावा है कि विषम परिस्थितियों में भी लैंडिंग सफल रहेगी। अब तक मिशन पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और सभी की निगाहें सॉफ्ट लैंडिंग पर हैं। अगर यह सफल होता है तो भारत यह कारनामा करने वाला चौथा देश हो जाएगा। अभी तक अमेरिका, सोवियत संघ और रूस ने चांद पर सफल लैंडिंग की है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का इकलौता देश बन जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे इस ऐतिहासिक पल का लाइव प्रसारण देख पाएंगे? तो आइए आपको बताते हैं कि इसकी लैंडिंग का सीधा प्रसारण आप कैसे, कब और कहां देख सकते हैं।

इसरो ने क्या कहा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी। एजेंसी ने बताया कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की जांच भी नियमित रूप से की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहे लोग भी जोश और ऊर्जा से भरे हुए हैं।

जानिए कब होगी लैंडिंग
चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।

लैंडिंग मॉड्यूल को उतारने के चरण ऐसे होंगे
पहला चरण : इस चरण में यान की सतह से 30 किमी की दूरी को घटा कर 7.5 किमी पर लाया जाएगा।
दूसरा चरण : इसमें सतह से दूरी 6.8 किमी तक लाई जाएगी। इस चरण तक यान का वेग 350 मीटर प्रति सेकंड रह जाएगा, यानी शुरुआत से करीब साढ़े चार गुना कम।
तीसरा चरण : इसमें यान को चंद्र सतह से महज 800 मीटर की ऊंचाई तक लाया जाएगा। यहां से दो थ्रस्टर इंजन उसे उतारेंगे। इस चरण में यान का वेग शून्य प्रतिशत सेकंड के बेहद करीब पहुंच जाएगा।
चौथा चरण : इस चरण में यान को सतह के 150 मीटर करीब तक लाया जाएगा। इसे वर्टिकल डिसेंट कहते हैं, यानी खड़ी लैंडिंग।
पांचवां चरण : इस चरण में यान में लगे सेंसर और कैमरा से मिल रहे लाइव इनपुट को पहले से स्टोर किए गए रेफरेंस डाटा से मिलाया जाएगा। इस डाटा में 3,900 तस्वीरें भी शामिल हैं, जो चंद्रयान 3 के उतरने वाली जगह की हैं। इस तुलना से निर्णय होगा कि चंद्र सतह से ऊपर जहां लैंडर स्थित है, वहां से उसे सीधे सतह पर उतारें तो लैंडिंग सही रहेगी या नहीं। अगर ऐसा लगा कि लैंडिंग की जगह अनुकूल नहीं है, तो वह थोड़ा दाईं ओर या बाईं ओर मुड़ेगा। इस चरण में यान चंद्र सतह के 60 मीटर तक करीब पहुंचाया जाएगा।
छठा चरण : यह लैंडिंग का आखिरी चरण है, इसमें लैंडर को सीधे चंद्र सतह पर उतार दिया जाएगा।

रोवर और लैंडर के बारे में भी जान लीजिए
– रोवर प्रज्ञान को विक्रम के भीतर रखा गया है। इसे सफल लैंडिंग के बाद चंद्र सतह पर उतारा जाएगा। दो प्रमुख उपकरण हैं, अल्फा पार्टिकल एक्साइट स्पेक्ट्रोमीटर (एपीईएस) और लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एलआईपीएसई)। दोनों का काम चंद्रमा की सतह पर चीजों को नापना, खनिजों व सामग्री के बारे में जानकारियां मुहैया करवाना होगा।

  • लैंडर विक्रम में 4 प्रमुख उपकरण हैं। उपकरणों में रेट्रोरिफ्लेक्टर शामिल है, जो चंद्रमा से धरती के बीच रेंजिंग को अंजाम देगा। सिस्मोग्राफ भूगर्भीय प्रक्रियाओं को समझने में मदद करेगा। रंभा वातावरण में प्लाज्मा का घनत्व नापेगा। चौथा उपकरण चंद्रा सरफेस थर्मोफिजिकल परीक्षण है जो सतह के ऊपरी आवरण रिगोलिथ की तापीय परिचालकता मापेगा।

क्या इसका सीधा प्रसारण होगा?
इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:20 बजे शुरू किया जाएगा।

लाइव कहां देख पाएंगे?
‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट के अलावा ISRO यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर होगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर यह लाइव देखा जा सकता है।

CG Politics: सरगुजा लोकसभा: प्रत्याशी बदलकर हर बार जीती भाजपा, रेणुका रिपीट होगी या एक बार फिर मिलेगा नया प्रत्याशी?
देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 9996 नए कोरोना मरीज, 357 की हो गई मौत, 5823 मरीज ठीक हुए
संभागायुक्त ने ली अफसरों की बैठक : एक नवंबर से होने वाले धान खरीदी की तैयारियों ने पर अफसरों को दिए टिप्स
अग्निवीर बनने 15 मार्च तक का समय, छत्तीसगढ़ के इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा, उम्मीदवार को मिलेगा स्थान चुनने का विकल्प
Reliance Industries: मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, मांगी 20 करोड़ की फिरौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत चार घायल, चार-चार लाख की सहायता की घोषणा सीएम बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत चार घायल, चार-चार लाख की सहायता की घोषणा
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: स्कूली शिक्षा में यह भेदभाव कैसा?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?