ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत चार घायल, चार-चार लाख की सहायता की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत चार घायल, चार-चार लाख की सहायता की घोषणा

By Om Prakash Verma
Published: August 23, 2023
Share
सीएम बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत चार घायल, चार-चार लाख की सहायता की घोषणा
सीएम बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत चार घायल, चार-चार लाख की सहायता की घोषणा
SHARE

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने आए पांच छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार देर शाम अंबिकापुर-सूरजपुर मुख्यमार्ग में कालीघाट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन और दूसरे बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुखद घटना में मृत छात्र एवं आईसीयू में भर्ती छात्रों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। शेष दो छात्रों के समुचित इलाज के लिए सरगुजा जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने एक-एक लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

अंबिकापुर में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभागभर से छात्र-छात्राएं और युवा पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद एक बाइक पर सवार होकर तीन छात्र अंबिकापुर-सूरजपुर मार्ग पर घूमने चले गए थे। वहीं, दो छात्र कार्यक्रम के बाद अंबिकापुर में साथियों से मिलने के बाद वापस विश्रामपुर की ओर देर शाम करीब 7 बजे लौट रहे थे।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के कालीघाट के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। पांचों छात्र सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर छात्र ही सवार थे, जिन्होंने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन अन्य छात्रों को संजीवनी एक्सप्रेस एवं डायल 112 की टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
खुर्सीपार में दया सिंह का जनता दर्शन : 5 स्कूली बच्चों की फीस माफ कराया, 4 का स्कूल में दाखिला, 28 प्वाइंट्स पर शुरू कराया पानी टैंकर
कोरोना टीकाकरण: प्रदेश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कुम्हारी से मीना वर्मा, अहिवारा से नटवर और अमलेश्वर से दयानंद लड़ेंगे चुनाव
हमर तिरंगा अभियान : ऊंचे लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ जिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 31 को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश 31 को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश
Next Article Big Breaking: हिन्दुस्तान ने रचा इतिहास: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश Chandrayaan-3: आज इतिहास रचेगा हिन्दुस्तान, जब लैंड करेगा चंद्रयान, आप देख पाएंगे सीधा प्रसारण

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?