ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प

By Om Prakash Verma
Published: February 27, 2025
Share
Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प
Champions Trophy: भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत?, ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/दुबई (एजेंसी)। चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चुकी है। बुधवार को अफगानिस्तान की इंग्लैंड पर जीत ने इस रेस को दिलचस्प बना दिया है। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। हालांकि, ग्रुप-बी से अब भी तीनों टीम दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है और तीनों को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है। ग्रुप-ए से सेमीफाइनल की दो टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड और भारत पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान बुक कर चुके हैं, लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इन दोनों का अपने ग्रुप में स्थान क्या रहेगा। ग्रुप ए और बी, दोनों में अभी दो-दो मैच बचे हैं।

अंक तालिका का समीकरण दो मार्च को तय होगा
ग्रुप-ए से अंक तालिका का समीकरण दो मार्च को तय होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से तय होगा कि भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा या दूसरे स्थान पर। ग्रुप-ए से शीर्ष पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल में ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सामना होगा, जबकि ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-बी की शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। ग्रुप-ए का दूसरा मैच गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच है, लेकिन यह मैच महज औपचारिकता ही है, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

ग्रुप-बी में दिलचस्प हुआ समीकरण
ग्रुप बी के अंतिम दो मैचों में अफगानिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका का सामना इंग्लैंड से होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं, तो वे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता है तो उसके साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड से बिना भिड़े क्वालिफाई कर जाएगा। हालांकि, अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का भाग्य इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के नतीजे पर तय होगा। तब ऑस्ट्रेलिया को यह मनाना होगा कि इंग्लैंड ने सिर्फ जीत दर्ज करे बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करे ताकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर हो सके। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट फिलहाल +2.140 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +0.475 है।

सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे हो सकता है?

  • अगर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने अपने मैच जीत लेते हैं और भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है तो रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकती है। हालांकि, अगर भारत दूसरे स्थान पर रहता है, तो वे इस परिदृश्य में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेंगे।
  • दूसरी तरफ अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है और दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड को हरा देता है तो भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने पर अफगानिस्तान से भिड़ेगा। अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है, तो वे इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेंगे।
  • अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने पर अफगानिस्तान से भिड़ेगा। इस स्थिति में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है और अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो यह देखना होगा कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हारने पर दोनों में से बेहतर नेट रन रेट किसका है। इन दोनों में से बेहतर नेट रन रेट वाली टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
CG Crime : कोरबा में कोल कारोबारी की हत्या, भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से काटा
अंडरवेट लोगों के लिए वरदान हैं ये 4 आसान एक्सरसाइज,मसल्स बनने के साथ होगा वेट गेन
तय समय में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने रोड मैप तैयार, एजेंसी को दिए निर्देश
फिर शुरू होगा आईपीएल : जारी होंगी नई तारीखें… भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सामने आई गुड न्यूज
छत्तीसगढ़ की सस्ती सरकारी दवा दुकान श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाइयां इतनी सस्ती…. पैरासीटामाल टेबलेट की 10 गोलियां 3.88 रुपए में… जाने अन्य दवाओं के दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सीएम साय ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात, महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए दी बधाई
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: इस जेल अधीक्षक ने शोले की याद दिला दी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?