ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तय समय में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने रोड मैप तैयार, एजेंसी को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

तय समय में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने रोड मैप तैयार, एजेंसी को दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: May 4, 2025
Share
SHARE

रायपुर। परिवहन आयुक्त एस प्रकाश तथा अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर की अध्यक्षता में राज्य के समस्त जिला स्तरीय परिवहन अधिकारी सहित हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए अनुबंधित कंपनियों के साथ हाई लेवल बैठक ली गई। बैठक में तय समय पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए ।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 1 अप्रैल 2019 से पहले के लगभग 50 लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं एवं लगभग 3 लाख के करीब हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के ऑर्डर प्राप्त हो चुके है। फिटमेंट की गति बढ़ाने के लिये प्रत्येक जिला स्तर पर वाहनों की संख्या के आधार पर अनुबंधित कंपनियों के फिटमेंट सेंटरों की संख्या में वृद्धि करने तथा हर जिले में जिला स्तरीय परिवहन अधिकारी को कंपनियों के साथ कैम्प टीम बनाने के निर्देश दिये गए।

इसके तहत रायपुर में 05 टीम, धमतरी में 04 टीम, महासमुंद में 04 टीम,दुर्ग- 08 टीम ,कवर्धा- 02 टीम,बिलासपुर-06 टीम,जांजगीर चम्पा-03 टीम,कोरबा-05 टीम, रायगढ़-06 टीम,जशपुर- 03 टीम,अम्बिकापुर -04 टीम,कोरिया-03 टीम,जगदलपुर-03 टीम, दंतेवाड़ा-02 टीम,कांकेर-03 टीम,बलौदाबाजार-03 टीम तथा गरियाबंद, बालोद व बेमेतरा में 02-02 टीम एवं अन्य जिलों में 01-01 कैम्प/मोबाईल टीम बनाने के निर्देश दिये गए है। ये टीमें जिले के विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगा कर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के नियमानुसार ऑर्डर लेंगे तथा आवश्यकतानुसार नम्बर अपडेट किये जायेंगे। बैठक में निर्देशित किया गया कि दूरस्थ जिलो में दूसरे दिन तक तथा अन्य जिलों में उसी दिन अनिवार्य रूप से हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट फिट किये जाएं।

बैठक में अनुबंधित कंपनियों को सभी जिलो में वाहनों की संख्या के अनुसार हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट बनाने वाली मशीनों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये गए हैं ताकि जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी नम्बर  प्लेट बनें व नियत समय में संबंधित स्थान पर प्लेट पहुंचने के साथ फिटमेंट किया जा सकें। इसके अलावा यह भी निर्देशित किया गया कि हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए ऑर्डर करने पर 15 दिनों से अधिक की वेटिंग न हो, प्रत्येक जिलों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए और मोबाईल नम्बर सार्वजनिक किये जाएं।कार्यों में तीव्रता व समन्वय लाते हुए 03 महीने की समयावधि में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट फिटमेंट का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में परिवहन विभाग की ओर से यूबीएस चौहान संयुक्त परिवहन आयुक्त, मनोज ध्रुव उप परिवहन आयुक्त, कृष्ण कुमार पटेल उप परिवहन आयुक्त, जीआर देवांगन संयुक्त संचालक वित्त, योगेश्वरी वर्मा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा राज्य के सभी वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी व हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट हेतु अनुबंधित कंपनियों की ओर से बिश्वजीत मुखर्जी रियल मेज़ॉन एवं अशोक शर्मा रॉस मार्टा तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।

बीजापुर में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, अपने ही साथियों की प्रताड़ना से थे तंग
महादेव एप : नेपाली की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज, छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई
रेल का खेल: ट्रेन का नाम बदला… नंबर के आगे जीरो जोड़ा, किराया कर दिया दोगुना
आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने कई प्रतियोगिता में मारी बाजी…भिलाई का नाम किया रोशन…पालको ने स्कूल खोलने विधायक देवेंद्र यादव का जताया आभार
आप पहुंची हाईकोर्ट : केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में आठ लोग गिरफ्तार, छह टीमें कर रहीं छापेमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, फूल तोड़कर वॉकर से लौट रही थी, बाइक सवार बदमाश ने मारा झपट्टा
Next Article सुशासन तिहार में लापरवाही पर कार्रवाई, दो सचिव निलंबित, तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?