ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Tourism: पर्यटन को बढ़ावा देने ‘देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक’ का हुआ सफल आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Tourism: पर्यटन को बढ़ावा देने ‘देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक’ का हुआ सफल आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: June 22, 2023
Share
CG Tourism: पर्यटन को बढ़ावा देने 'देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक' का हुआ सफल आयोजन
CG Tourism: पर्यटन को बढ़ावा देने 'देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक' का हुआ सफल आयोजन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौंदर्य और संपदा से भरपूर है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 60 राइडर्स का मोटर बाइक सर्किट तैयार कर ‘देखो बस्तर सीजन 2-बस्तर ऑन बाइक’ आयोजन 18 और 19 जून को किया गया। यह आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के मदद से किया गया। समापन कार्यक्रम में सांसद बस्तर दीपक बैज शामिल हुए। उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत को अतुलनीय बताते हुए राइडर्स को बस्तर को विश्व पटल तक पहुंचाने की अपील की।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर ऑन बाइक का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं पहुंच मार्ग, सड़कें, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। राइडर्स 18 जून को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से देखो बस्तर राइड का प्रारंभ करते हुए कुरंदी, गुमलवाड़ा, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचे। इसके बाद 19 जून को वे तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचे। इस आयोजन के समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का भी आयोजन किया। कार्यशाला में विजय शर्मा ने मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना
श्रमिकों के सम्मान के लिए एसएलआरएम सेंटर में हुआ बोरे बासी तिहार का आयोजन
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता… 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय
जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग व सभी ब्लाक अध्यक्षों की बैठक… पार्टी की मजबूती व संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजूक, आईसीयू में इलाज जारी, निधन की खबर निकली अफवाह वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजूक, आईसीयू में इलाज जारी, निधन की खबर निकली अफवाह
Next Article भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आग तरह फैली विधायक के निधन की खबर, डॉक्टरों ने बताया हालत नाजूक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?