ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुशल कर्मचारी नहीं सफल उद्यमी बनाना…यह कर दिखाया है ‘डेनेक्स’ की महिलाओं ने, लिख रही हैं आत्मनिर्भरता की नई इबारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कुशल कर्मचारी नहीं सफल उद्यमी बनाना…यह कर दिखाया है ‘डेनेक्स’ की महिलाओं ने, लिख रही हैं आत्मनिर्भरता की नई इबारत

By Om Prakash Verma
Published: March 2, 2023
Share
कुशल कर्मचारी नहीं सफल उद्यमी बनाना…यह कर दिखाया है 'डेनेक्स' की महिलाओं ने, लिख रही हैं आत्मनिर्भरता की नई इबारत
कुशल कर्मचारी नहीं सफल उद्यमी बनाना…यह कर दिखाया है 'डेनेक्स' की महिलाओं ने, लिख रही हैं आत्मनिर्भरता की नई इबारत
SHARE

दंतेवाड़ा के ब्रांड डेनेक्स के साथ छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने देश- दुनिया में उद्यमिता को दिलाई नई पहचान
समाज के रूढि़वादी नजरिए को तोड़ा, लिखी आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत
रायपुर। पारंपरिक चलन में महिलाओं को रोजगार दिलाने का मतलब था एक तकनीकी कौशल का ज्ञान देकर कर्मचारी के रूप में नियोजित करना, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने एक नई सोच के साथ यह तय किया कि महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए उद्योग तो स्थापित होंगे, लेकिन उनका संपूर्ण प्रबंधन भी महिलाओं के ही हाथ में होगा। यानी छत्तीसगढ़ मॉडल में महिला निर्भरता का मतलब उसे कुशल कर्मचारी नहीं, बल्कि सफल उद्यमी बनाना है। इसी सोच के साथ दंतेवाड़ा नेक्स्ट यानी ‘डेनेक्स’ ब्रांड की शुरुआत की गई। इस रेडीमेड गारमेंट उद्योग में काम करने वाली सहायता समूह की महिलाएं जिन्हें यहां के लोग दीदी कह कर बुलाते हैं, वे ही इस कंपनी का संपूर्ण कार्य प्रबंधन भी संभालती हैं। इस तरह इस संगठन से जुड़ी हर एक महिला अपने आप में एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

12 लाख डिजाइनर कपड़े, 72 करोड़ की आमदनी
डेनेक्स फैक्ट्री से अब तक 12 लाख गारमेंट बनाकर विक्रय के लिए भेजे जा चुके हैं। यहां तैयार किए गए रेडीमेड कपड़ों की गुणवत्ता और उनकी डिजाइन ग्राहकों को लुभा रही है। इसी का नतीजा है कि कई बड़े मल्टीनेशनल स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर भी इन कपड़ों की बड़ी डिमांड है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई अन्य देशों को भी यहां तैयार किए गए रेडीमेड गारमेंट निर्यात किए जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इन कपड़ों से कंपनी को अब तक करीब 72 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है। इस फैक्ट्री के माध्यम से करीब 1000 महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा गया है। जिला प्रशासन के संरक्षण में स्व सहायता समूहों के माध्यम से संचालित हो रहे इस रेडीमेड गारमेंट उद्योग को इंडस्ट्रियल चैन के रूप में आगे भी विस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में प्रशासन के सहयोग से महिलाएं लगातार आगे बढ़ भी रही हैं।

उद्यमिता कौशल को मिल रही नई दिशा, बढ़ रहा आत्मसम्मान
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा 31 जनवरी 2021 को डेनेक्स की पहली यूनिट की शुरुआत गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम हारम में की गई थी। दंतेवाड़ा जिले में हारम के बाद अब कटेकल्याण, छिंदनार, बारसूर, कारली में डेनेक्स की कुल 5 यूनिट स्थापित की जा चुकी हैं। इसमें सर्वप्रथम महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हुई है। इससे इनके उद्यमिता कौशल को बढ़ावा तो मिल ही रहा है साथ ही आजीविका का साधन मिलने से जीवन स्तर में तेजी के साथ सकारात्मक बदलाव आए हैं।

छत्तीसगढ़ मॉडल का अनूठा अनुप्रयोग
समाज के रूढि़वादी और पितृसत्तात्मक नजरिए को डेनेक्स ने बदल कर रख दिया है। एक समय था जब बस्तर के क्षेत्र में औरतें घर की चारदीवारी तक सीमित थीं। डैनेक्स के जरिए महिलाएं इन बंदिशों को तोड़कर तरक्की के आसमान छू रही हैं और आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख रही हैं। सभी के चेहरे पर गर्व की चमक है और सफलता की ओर तेजी से बढ़ रहे उद्यमी की तरह आत्मविश्वास है। दंतेवाड़ा नेक्स्ट (डेनेक्स) की दीदियां आज दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल का यह अनुप्रयोग देश में महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है।

खाकी वर्दी वाले SP जब डॉक्टर बनकर पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों ने कह दी उनसे दिल छू लेने वाली बात
Breaking News : सीजीपीएससी का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों को सीएम साय ने दी बधाई
विधायक वोरा ने हरी झंडी दिखाकर की रोको अउ टोको की शुरूआत: मास्क नहीं पहना तो टोकेंगे वालंटियर, बताएंगे टीके के फायदे भी…. वैक्सीन लगाने के लिए भी करेंगे प्रेरित
Breaking News : धमतरी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त, भाजपा की राह हुई आसान
सेंट थॉमस कॉलेज अब कैलाश नगर, भिलाई में भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Goober Pants: बढ़ेगा कारोबार मिलेगा रोजगार , जुड़िये सरकार की मजबूत होती इस नेटवर्क से Goober Pants: बढ़ेगा कारोबार मिलेगा रोजगार , जुड़िये सरकार की मजबूत होती इस नेटवर्क से
Next Article जिला अस्पताल में साढ़े दस करोड़ की लागत से हो रहा रिनोवेशन का काम, मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल की तरह होंगी सुविधाएं जिला अस्पताल में साढ़े दस करोड़ की लागत से हो रहा रिनोवेशन का काम, मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल की तरह होंगी सुविधाएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?