ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: 40 के आसपास भाजपा, ..पर सरकार कांग्रेस की ही, चुनाव से ठीक पहले एबीपी-सी वोटर का ओपिनियन पोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: 40 के आसपास भाजपा, ..पर सरकार कांग्रेस की ही, चुनाव से ठीक पहले एबीपी-सी वोटर का ओपिनियन पोल

By Om Prakash Verma
Published: August 21, 2023
Share
छत्तीसगढ़ की इस सीट को माना जाता है पनौती
भाजपा कांग्रेस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों जीत के दावे कर रही हैं। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं, कांग्रेस टिकट वितरण से पहले सर्वे कर रही है। सर्वे के आधार पर टिकट का वितरण किया जाएगा। चुनाव के तीन महीने पहले छत्तीसगढ़ का मूड जानने के लिए एबीपी- सी वोटर ने सर्वे किया है। इस सर्वे रिपोर्ट में से बीजेपी को थोड़ी राहत मिल सकती हैं, वहीं कई ऐसे मुद्दे हैं जो कांग्रेस को चुनौती दे सकते हैं। सर्वे रिपोर्ट में अलग-अलग मुद्दों पर लोगों की राय ली गई है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी, इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कांटे की टक्कर दे रही हैं। 2018 में 15 सीटों पर सिमटने वाली बीजेपी के इस बार 35 से 41 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस की सीटें कम हो सकती हैं।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ का सर्वे
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 15 साल तक प्रदेश पर कब्जा करने वाली बीजेपी को पछाड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली था, तो बीजेपी को 15 सीटें सीटें मिली थीं। सी वोटर के सर्वे की बात करें तो इस बार बीजेपी को कुछ सीटों की बढ़त मिल सकती है। सर्वे के मुताबिक इस बार बीजेपी को 35-41 सीटें मिल सकती है, तो कांग्रेस के हाथ 48 से 54 सीटें आ सकती हैं।

बीजेपी के पहले लिस्ट जारी करने से क्या असर?
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहले लिस्ट जारी करने के फैसले को लोगों ने सही बताया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 58 फीसदी लोगों का मानना है कि बीजेपी ने सही किया है। वहीं, 28 फीसदी लोगों ने कहा कि पार्टी का यह फैसला गलत है। जबकि 14 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

भूपेश बघेल के काम से कितना खुश
सर्वे रिपोर्ट में लोगों से सवाल किया गया था कि मौजूदा सीएम भूपेश बघेल से लोग कितने खुश हैं। इस सवाल के जवाब में 46 फीसदी लोगों ने कहा कि वो भूपेश बघेल के काम से बहुत खुश हैं। 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सीएम के काम से संतुष्ट हैं। जबकि 20 फीसदी लोगों ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के काम से खुश नहीं हैं। 2 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

कम हो सकती हैं कांग्रेस की सीटें
सर्वे रिपोर्ट में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस के लिए टेंशन की बात ये है कि 2018 के मुकाबले में 2023 में पार्टी की सीटें कम होती दिख रही हैं। हालांकि राज्य के पसंदीदा सीएम के रूप में भूपेश बघेल लोगों की पहली पसंद हैं। वहीं, रमन सिंह दूसरे और टीएस सिंहदेव तीसरे नंबर पर हैं।

मध्य क्षेत्र में नुकसान, लेकिन बढ़ेगा वोट शेयर
एबीपी-सीवोटर छत्तीसगढ़ ओपिनियन पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस एक बार फिर से वापसी कर सकती है। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार कांग्रेस को मध्य क्षेत्र नुकसान होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, मध्य क्षेत्र की 64 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 36 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में पार्टी को 43 सीटें मिली थीं। इस बार इस इलाकें में कांग्रेस को 34 से 38 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का वोट शेयर 41.7 प्रतिशत से बढ़कर 45.7 प्रतिशत होने का अनुमान है। विपक्षी पार्टी को पिछले चुनाव की 14 सीटों की तुलना में इस बार सीटें बढ़ सकती हैं। बीजेपी का वोट शेयर 2018 के 32.7 प्रतिशत से 8.6 प्रतिशत बढ़कर 41.3 प्रतिशत होने का भी अनुमान है। क्षेत्र में अन्य पार्टियों के लिए सीटों की संख्या 7 से घटकर 0-3 होने का अनुमान है। अन्य दलों के लिए अनुमानित वोट शेयर पिछले चुनाव के 25.6 प्रतिशत से 12.6 प्रतिशत घटकर 13 प्रतिशत होने का अनुमान है।

जानिए किस रीजन में किसका दबदबा
छत्तीसगढ़ के दक्षिण रीजन की बात करें तो यहां 12 सीटें है। सी वोटर के सर्वे के अनुसार, इस बार बीजेपी को यहां 2-6 सीटें मिल सकतीं हैं। वहीं कांग्रेस को 6-10 सीटें हासिल हो सकती है। अन्य के खाते में यहां से सिर्फ एक सीट जाने की उम्मीद है।
उत्तर छत्तीसढ़- छत्तीसगढ़ में इस बार बीजपी कांग्रेस को उत्तर छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर दे रही है। यहां बीजपी 5से 9 सीटें हासिल कर सकती है तो कांग्रेस को भी 5-9 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। यहां अन्य को केवल एक सीट ही मिल सकती है।
मध्य छत्तीसढ़- मध्य छत्तीसढ़ ही छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला करती है। यहां किसकी सरकार बनेगी ये सब मध्य रीजन ही तय करता है। मध्य में 64 सीटें है। बता दें कि राजधानी रायपुर और उसके आसपास का इलाका इस रीजन में आता है।
2018 में 43 सीटें कांग्रेस ने जीती थी, बीजेपी के हाथ केवल 14 सीटें ही आईं थी। माना जाता है कि जो इन सीटों पर बढ़त बना लेता है सरकार उसी की बनती है। एबीपी न्यूज सी वोटर के मुताबिक 2023 विधानसभा चुनाव में बीजपी को 25-29 सीटें मिल सकती हैं। तो वहीं कांग्रेस को 34 से 38 सीटें मध्य रीजन से हासिल हो सकती है। अन्य के खाते में यहां से दो सीटें मिलने की उम्मीद है।

बीजेपी को कहां फायदा
सर्वे के अनुसार, बीजेपी इस बार छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में बड़ी बढ़त हासिल कर सकती है। इस क्षेत्र में पार्टी 14 में से सात सीटें जीत सकती है। 2018 के चुनाव में यहां बीजेपी का खाता नहीं खुला था। जबकि कांग्रेस को इस क्षेत्र में सात सीटें खोने की उम्मीद है। पिछले चुनावों में सभी 14 सीटों पर उसका कब्जा रहा था।

कौन है सीएम के लिए पहली पसंद
छत्तीसगढ़ ओपिनियन पोल के अनुसार, 48.8 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में फिलहाल सबसे पसंदीदा सीएम उम्मीदवार हैं। सर्वे में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 23.7 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को 13 फीसदी और भाजपा के रमेश बैस को 1.2 फीसदी वोट मिले। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

विधायक वोरा ने हरी झंडी दिखाकर की रोको अउ टोको की शुरूआत: मास्क नहीं पहना तो टोकेंगे वालंटियर, बताएंगे टीके के फायदे भी…. वैक्सीन लगाने के लिए भी करेंगे प्रेरित
Tokyo Olympics: सभी भारतीय एथलिट को शाओमी गिफ्ट करेगी अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन
दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 24 नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित, कुल 131 एक्टिव केस
पेंच लड़ाने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर: पुरखौती मुक्तांगन में सरकार दे रही पतंगबाजों को पेंच लड़ाने का मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने पर्चा जारी कर लगाए यह आरोप
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 309 # 21 August 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?