ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: जमीन से आसमान तक पुख्ता इंतजाम, नक्सलगढ़ में कल पहले चरण का मतदान, सुरक्षित मतदान के लिए पूरी हुई तैयारियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: जमीन से आसमान तक पुख्ता इंतजाम, नक्सलगढ़ में कल पहले चरण का मतदान, सुरक्षित मतदान के लिए पूरी हुई तैयारियां

By Om Prakash Verma
Published: April 18, 2024
Share
CG Politics: जमीन से आसमान तक पुख्ता इंतजाम, नक्सलगढ़ में कल पहले चरण का मतदान, सुरक्षित मतदान के लिए पूरी हुई तैयारियां
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। पहले चरण में छत्तीसगढ़ की इकलौती बस्तर लोकसभा सीट पर कल यानी शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है। सुरक्षित मतदान के लिहाज से जमीन से लेकर आसमान तक पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बड़ी संख्या में अद्र्धसैनिक बलों की टुकडिय़ां तैनात की गई है, वहीं शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगोंको जागरूक भी किया जा रहा है। इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुख्य मुकाबला इस बार भी भाजपा व कांग्रेस के बीच ही होने की संभावना है। सालों से बस्तर बम और बारुद के धमाकों से गूंजरा रहा है। नक्सलगढ़ होने के चलते बस्तर आज भी विकास की राह से दूर खड़ा है। चुनाव मैदान में इस बार विकास, रोजगार, नक्सलवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ ये तमाम वो बड़े मुद्दे हैं जिनपर मतदान होगा। युवा जहां बस्तर के विकास और खुद के रोजगार के लिए वोट डालेगा तो महिलाएं खुद को सशक्त बनाने के लिए वोट करेंगी।

नक्सल प्रभावित लोकसभा सीट बस्तर पर पहले चरण में मतदान शुक्रवार को होगा। मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बस्तर में सुरक्षित मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा के लिहाज से अर्धसैनिक बलों की बड़ी टुकडिय़ों की तैनाती की गई है। मतदान से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरुक करने का अभियान भी चलाया है। मतदान से 48 घंटे पहले बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार थमा तो प्रत्याशियों ने डोर टू डोर अभियान छेड़ दिया। यह आज भी सारा दिन जारी रहा। चुनाव आयोग प्रचार पर नजर रखने के लिए बाकायदा प्रत्याशियों के कैंपेन की रिकार्डिंग भी करवा रहा है। इसके अलावा वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियान स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी चलाए जा रहे हैं। मतदाताओं को उनके मत की कीमत भी बताई जा रही है।

बेखौफ मतदान के लिए फ्लैगमार्च
बस्तर लोकसभा सीट नक्सल प्रभावित होने के चलते इलाके में सालों से विकास के काम अटकते रहे हैं। विकास नहीं होने के चलते बस्तर क्षेत्र लगातार पिछड़ता रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में बस्तर के लोगों को भी उम्मीद है कि इस बार वो अपने वोट से विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे। नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटरों में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के जरिए जवानों ने नागरिकों को संदेश दिया कि वो बिना डरे घर से निकलें और अपना वोट डालें। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जंगलों के बीच बसे इलाकों में सुरक्षित मतदान और नक्सलियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। संवेदनशील इलाकों और मतदान स्थलों के पास जवानों का सर्चिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। मतदान दलों को कुछ जगहों पर हेलीकॉप्टर की मदद से पहुंचाया गया है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि हर हाल में सुरक्षित मतदान होगा। हिंसा और हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

संवेदनशील केंद्रों की निगरानी
बस्तर लोकसभा सीट पर इस बार 14 लाख 72 हजार मतदाता अपने वोट डालेंगे। मतदान के लिए 1961 केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों में हेलीकाप्टर के जरिए मतदान दलों को पहुंचाया गया है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित इलाकों में शुमार है। लिहाजा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित बुरगुम पोटाली और नीलावया में मतदान दलों को हेलीकॉप्टर की मदद से पहुंचाया गया। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ, डीआरजी और दंतेश्वरी फाइटर्स के जवानों की तैनाती की जा रही है। मतदान से 48 घंटे पहले ही दुर्गम इलाकों में मतदान दलों को पहुंचा दिया है। 22 मतदान दलों की टीम को बुरगुम और पोटाली में भेजा गया है। रिटर्निंग ऑफिसर जयंत नाटा के मुताबिक, मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। दंतेवाड़ा के अलावा बीजापुर, सुकमा और बस्तर के दूसरे इलाके में मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया है।

आदिवासी और महिला निर्णायक
बस्तर लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 14 लाख 66 हजार 337 हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 98 हजार 197 व महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 68 हजार 88 है। थर्ड जेंडर के यहां 52 वोटर भी चुनाव आयोग के आंकड़ों में रजिस्टर्ड हैं। बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान के लिए इस बार चुनाव आयोग ने 1957 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केंद्रों में 97 संगवारी मतदान केंद्र, 08 दिव्यांग मतदान केंद्र हैं। वहीं शिफ्टिंग मतदान केंद्रों की संख्या 234 है। क्षेत्र में बारूद बनाम विकास की लड़ाई इस बार देखने को मिल रही है। बस्तर में कुल 8 विधानसभा की सीटें आती है। यह सभी सीटें नक्सल प्रभावित हैं और विकास की बाट जोह रही हैं। भाजपा ने जहां जल, जंगलऔर जमीन के साथ ही रोजगार पर फोकस किया है, वहीं कांग्रेस अपनी पांच न्याय गारंटी के भरोसे है। इस बार के चुनाव में रोजगार एक बड़ा और प्रमुख मुद्दा रहा है, ऐसे में युवाओं के वोटों से भी रूख काफी कुछ तय होगा। वैसे, धर्मांतरण और रावघाट रेल लाइन को भी मुद्दा बनाया गया है।

CG News : 10 साल पहले लापता हुई नाबालिग अब इस हाल में मिली… कबीरधाम पुलिस ने यूपी से किया रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : जनसभा में कांग्रेस पर बरसे, कहा- कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न कोई नीति
आकस्मिक हृदयाघात पर परिचर्चा : विशेषज्ञों ने बताया क्या है कारण, सीपीआर का महत्व भी समझाया
खेत में पेड़ के नीचे खाना खा रही थी महिलाएं, अचानक गिरी बिजली… तीन की मौत
राज्य खेल अलंकरण : सम्मानित हुए प्रतिभावान खिलाड़ी, सीएम साय बोले-जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस, जोगी कांग्रेस सहित कई संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री बृजमोहन ने किया स्वागत कांग्रेस, जोगी कांग्रेस सहित कई संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री बृजमोहन ने किया स्वागत
Next Article हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नहीं होगा प्रमोशन में आरक्षण, शासन के 2019 के आदेश को किया निरस्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?