छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसपी व डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर का तबादला जगदलपुर कर दिया गया है। इनकी जगह शोभराज अग्रवाल को अति. पुलिस अधीक्षक मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), जिला दुर्ग बनाया गया है। वहीं भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी को राजनांदगांव भेजा गया है। इनकी जगह दोरनापाल में पदस्थ निशांत पाठक को भिलाई का सीएसपी बनाया गया है।

जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। तबादला सूची में अलग-अलग जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

देखें पूरी सूची
















