ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : तीन दिवसीय गिरौधपुरी मेला 4 मार्च से, 1000 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

CG News : तीन दिवसीय गिरौधपुरी मेला 4 मार्च से, 1000 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात

By Mohan Rao
Published: March 3, 2025
Share
SHARE

एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के संबंध में निर्देश देते हुए ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफिंग

बलौदा बाजार। 4 से 6 मार्च तक गिरौदपुरी मेला आयोजित किया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में गिरौदपुरी मेला के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किया गया है। मेला की सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरौदपुरी मेला सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के संबंध में निर्देशित करते हुए ब्रीफिंग किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संपूर्ण गिरौदपुरी मेला के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए पूरी तत्परता एवं तन्मयता के साथ आट सभी अपनी-अपनी ड्यूटी करें।

संपूर्ण गिरौदपुरी मेला में सुरक्षा प्रबंधन हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा 27 राजपत्रित अधिकारियों के साथ 30 निरीक्षक, 64 उनि/सउनि, 116 प्रधान आरक्षक, 763 आरक्षक/महिला आरक्षक सहित कुल 1000 की संख्या में पुलिस बल लगाया गया है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गिरौदपुरी मेला में 06 महिला राजपत्रित अधिकारियों सहित 100 की संख्या में महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। संपूर्ण मेला में आपसी समन्वय, परस्पर सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजनों के सहयोग के लिए मेला परिसर में 07 पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जिसके तहत पुलिस चौकी मोड, शेरे पंजा पार्किंग, छाता पहाड़ मोड, अर्जुनी मोड, महाराजी तिराहा, मड़वा चौक एवं महाराजी तालाब में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त मेला में किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे फायर ब्रिगेड, अग्निशामक यंत्र एवं गोताखोर की अलग-अलग टीमों को भी तैनात किया गया है।

इस वर्ष गिरौदपुरी मेला में सुगम व्यवस्था के लिए मेल परिसर एवं समस्त आवश्यक स्थानों में बेरिकेडिंग की मजबूत व्यवस्था की गई है। जिसके तहत संपूर्ण परिसर को 05 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सेक्टर-01 में मुख्य मंदिर, मुख्य मंच, गुरु निवास, मेला चौकी एवं जैतखाम परिसर की महत्वपूर्ण व्यवस्था रखी गई है। गिरौदपुरी मेले का सबसे महत्वपूर्ण भाग यही है, जिसमें दर्शन करने के लिए लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं स्थलों में आती है। इसी प्रकार सेक्टर-02 में गिरौदपुरी के आउटर पॉइंट जैसे जन्मस्थली, नवीन रेस्ट हाउस, अमरगुफा का सुरक्षा कार्य संपादित किया जाएगा।

इसी प्रकार सेक्टर-3 में संपूर्ण छाता पहाड़, पंचकुंडी, जोंक नदी एनिकट की व्यवस्था को रखा गया है। इसके साथ ही इसी जोन में संपूर्ण मेला परिसर यातायात, मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था को भी रखा गया है। गिरौदपुरी मेला में यातायात एवं मार्ग व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था में से एक है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए मेला में 30 से अधिक पार्किंग पॉइंट चिन्हांकित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुगण अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। इसी प्रकार पार्किंग स्थलों की जानकारी देने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों में यातायात पुलिस बल की तैनाती भी की गई है जिनके माध्यम से लोगों को पार्किंग स्थलों की जानकारी लगातार प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही यातायात की 03 पेट्रोलिंग वाहनों द्वारा लगातार मेला परिसर में पेट्रोलिंग कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

मेरा परिसर व्यवस्था को सुचारू एवं सुगम बनाए रखने के लिए पैदल, बाईक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, जो की संपूर्ण मेला परिसर में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, जिसे सेक्टर-04 में रखा गया है। जिसके तहत 04 की संख्या में बाइक पेट्रोलिंग एवं 04 पैदल पेट्रोलिंग टीम का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार अंतिम सेक्टर-05 में कानून व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की व्यवस्था को रखा गया है, जिसमें एडी पार्टी, रिजर्व बल, बीडीएस चेकिंग आदि समाहित किया गया है। गिरौदपुरी मेला में भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी, चैन स्नेचिंग एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए सिविल कपडों में पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

Bhilai Breaking : बीएसपी के कोक ओवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
48 लाख 80 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, बालोद जिला पहले स्थान पर
वैक्सीनेशन अपडेट: भिलाई निगम क्षेत्र के 30 केन्द्रों में लगेंगे कोविशिल्ड के वैक्सीन.. प्रथम एवं द्वितीय डोज का लगाया जाएगा टीका… यहां पढ़े पूरा शेड्यूल
यात्रीगण ध्यान दें, आज से चार दिन तक लगातार रद्द रहेंगी ये ट्रेंने, कई गाडिय़ों का रूट बदला
एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुशहाली का बजट, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए प्रावधान, दया सिंह ने कहा विष्णु के सुशासन से बदल रहा छत्त्तीसगढ़
Next Article बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना होगी पूरी, विधायक रिकेश बोले- शहरी-ग्रामीण विकास सहित सर्वहारा वर्ग का रखा है पूरा ध्यान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?