ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : रायगढ़ के भाठनपाली गांव में मदिर टूटने से तनाव, हिन्दू संगठनों का हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

CG News : रायगढ़ के भाठनपाली गांव में मदिर टूटने से तनाव, हिन्दू संगठनों का हंगामा

By Mohan Rao
Published: May 28, 2025
Share
रायगढ़ में मंदिर टूटने से हंगामा
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भाठनपाली गांव में बुधवार की सुबह तनाव का माहौल बन गया। दरअसल गांव के ग्रामीणों ने यहां के हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर के सामने स्थित चर्च में सभा करने आये लोगों पर मंदिर को तोडने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

भाटनपाली में मंदिर टूटने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदू दल के नेता दल बल के साथ मौके पर  पहुंचे और सभी ने मिलकर वहां मौजूद चर्च को तोडने की कोशिश की। घटना की जानकारी जैसे ही बजरंग दल और हिंदू संगठनों को लगी वहां भीड़ लग गई। हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने चर्च के क्रास को तोड़कर वहां भगवा झंडा लहरा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया और चर्च के उपर चढ़कर क्रास तोड़ने वाले दिलराज, दिलीप को हिरासत में ले लिया है।

गांव में मंदिर टूटने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को मिली उन्होंने घटना स्थल पर रायगढ़ शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित सिटी एसपी आकाश शुक्ला को दल-बल के साथ रवाना कर दिया था। स्थानीय लोग चर्च तोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन से चर्च संचालकों के खिलाफ कडी से कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई नहीं होनें पर वे कानून हाथ में लेने की भी चेतावनी भी दी। इस दौरान दिनभर गांव में तनाव का माहौल रहा।

छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधायें
उत्तराखंड: सरकार ने जारी की नई एसओपी, चारधाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को सौंपी पिकअप वाहन की चाबी
विधायक वोरा के बाद कलेक्टर ने किया पानी सप्लाई व्यवस्था का निरीक्षण… अफसरों को फील्ड में रहने दिए निर्देश
सामाजिक संस्था प्रयास का रक्तदान शिविर…. युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया रक्तदान… लिया संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली में आयुक्त का एक्शन : कब्जा करने वालों को 72 घंटे का समय, नहीं तो खर्च भी वूसलेगा निगम
Next Article Good news : 1 से 7 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?