भिलाई। सामाजिक व सांस्कृतिक महिला संगठन प्रयास द्वारा रक्तदान को लेकर जागरुकता के लिए विशेष मुहीम चलाई जा रही है। इसके तहत जगह जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा है। प्रयास संस्था के प्रयासों को युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण का साथ मिला है। प्रयास संस्था द्वारा कृष्णा टाकीज रोड़ में लगाए गए रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के महासचिव शुभम वर्मा व सारांश साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक महिला संगठन प्रयास द्वारा चलाए जा रहे ब्लड डोनेशन के मुहीम को युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के कार्यकताओं ने आगे बढ़ाया। युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के महासचिव शुभम वर्मा, विनोद यादव, सारांश साहू सहित अभिजीत श्रीवास्तव, मोहित वर्मा, विवेक शर्मा, विशाल महेरा, सुजल सेन आदि ने रक्तदान कर अपना कर्तव्य निभाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के सभी सदस्यों ने अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़ा कोई दान नहीं है। इससे कई जीवन बचाए जा सकते हैं इसलिए सभी को रक्तदान अवस्य करना चाहिए।





