ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : स्कूल में पार्टी करना पड़ गया भारी, कलेक्टर की कार्रवाई… बीईओ को बना दिया स्कूल का प्राचार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

CG News : स्कूल में पार्टी करना पड़ गया भारी, कलेक्टर की कार्रवाई… बीईओ को बना दिया स्कूल का प्राचार्य

By Mohan Rao
Published: March 31, 2025
Share
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसंत बाग अब स्कूल के प्राचार्य
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्कूल में पार्टी करने वाले ब्लाक शिक्षा अधिकारी पर कलेक्टर ने अलग तरह की कार्रवाई की है। बीईओ साहब स्कूल में जाकर शराब पार्टी करने लगे थे। कुछ महिला शिक्षिकाओं ने इसकी शिकायत की। जांच में यह सही पाए जाने बालोद कलेक्टर ने बीईओ को सीधे एक स्कूल का प्राचार्य बनाकर पदस्थ कर दिया और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया। कलेक्टर की इस कार्रवाई की जिले में चर्चा हो रही है।

दरअसल यह पूरा मामला बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक का है। यहां पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसंत बाघ पर पर स्कूल में जाकर पार्टी करने और शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड, विकासखंड बालोद में कार्यरत शिक्षिका चंदारानी साहू, कमलेश्वरी सलामे, किरण कोशिमा, नीलम ठाकुर, उमा चन्द्रवंशी और गीता कान्डे ने बसंत बाघ के खिलाफ कलेक्टर व डीईओ के पास शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपों के अनुसार, बसंत बाघ बार-बार विद्यालय जाते थे और वहां प्राचार्य नरेश कुमार मंडावी द्वारा कक्ष उन्हें उपलब्ध कराया जाता था जहां वे पार्टी करते हैं और उपहार भी दिए जाते हैं।

स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा बीईओ पर लगाए गए आरोपो को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जांच करवाई। संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग ने दो सदस्यीय जांच दल गठित कर जांच कराई। जांच प्रतिवेदन में बसंत बाघ को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर उन्हें बालोद से हटाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई, विकासखंड गुण्डरदेही में प्राचार्य पद पर संलग्न कर दिया। वहीं उनकी जगह पर गुंडरदेही के बीईओ नवीन यादव को बालोद बीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर… मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
भिलाई में बुजुर्ग से 96 हजार की ठगी, लक्की ड्रा में टाटा कार जीतने का दिया झांसा और वसूल लिए रुपए… जांच में जुटी पुलिस
बाबा गुरू घासीदास के विचारों एवं सिद्धांतों को करें आत्मसात्: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
अब समृद्धि के दूसरे दौर की तैयारी, गौठानों में बड़े पैमाने पर बन रहे वर्मी कंपोस्ट
बीजापुर में नक्सलियों ने जियो के टावर में लगाई आग, मौके पर छोड़ी चिट्ठी… पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 166 # 31 March 2025
Next Article प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल, तस्वीर लिए खड़ी बेटी से बोले- मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?