ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : सौर सुजला योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली इकाईयों को जारी होगा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

CG News : सौर सुजला योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली इकाईयों को जारी होगा नोटिस

By Mohan Rao
Published: January 10, 2024
Share
छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना
SHARE

रायपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा ने क्रेडा प्रधान कार्यालय में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाईमास्ट, बायोगैस तथा स्थापित संयंत्रों के सुचारू रूप से संचालन एवं संधारण सहित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में राणा ने जिन इकाईयों के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है एवं लक्ष्य के विरूद्ध 60 फीसदी से कम प्रगति वाली इकाईयों को नोटिस जारी करने तथा कॉल सेन्टर में लंबित शिकायतों को निराकृत करने के निर्देश हैं।

उन्होंने खेती किसानी के लिए प्रदेश के किसानों को खेतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कहा है। सौर सुजला योजना के तहत् 1 लाख 52 हजार 926 संयंत्र अब तक स्थापित किये जा चुके हैं, जिससें 1 लाख 83 हजार 511 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो रही है। दूरस्थ अंचलों के क्षेत्र के किसानों के लिए सौर सुजला योजना लोकप्रिय हो चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में 5 हजार 985 संयंत्रों की स्थापना का कार्य प्रगतिरत् है, जिससे 7182 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इन स्थापित पम्पों से प्रतिवर्ष लगभग 07 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी हो रही है।

उन्होंने सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के माध्यम से नदी, एनीकटों में उपलब्ध सतही जल को आसपास के कृषि भूमि में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जाता है। अब तक इस योजनान्तर्गत कुल 229 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, जिससे लगभग 2682 कृषक लाभान्वित हुए हैं एवं 2814 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हुई है। इंदिरा गाँव गंगा योजना के माध्यम से नदी, एनीकटों में उपलब्ध सतही जल का उपयोग कर ग्रामवासियों की निस्तारी के लिये आसपास के तालाबों को भरा जाता है। इस योजनान्तर्गत अब तक कुल 33 कार्य पूर्ण हुए हैं, जिसके तहत् कुल 48 तालाब भरे गये हैं एवं 25 कार्य प्रगतिरत् हैं।

हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से क्रेडा द्वारा सोलर पेयजल पंपों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 7 हजार 601 सोलर पम्पों की स्थापना कार्य किया जा चुका है तथा 3 हजार 367 संयंत्रों की स्थापना का कार्य प्रगतिरत् है तथा 188 सर्वे हेतु लंबित कार्यों को निरस्त करने तथा 2283 स्थल जहाँ कार्य शुरू नहीं किया गया है, उन इकाईयों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में स्थापित बायोगैस संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने एवं नवीन बायोगैस निर्माण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक निर्माण तथा ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अधिक से अधिक ऊर्जा क्लबों के गठन एवं विद्यालयों एवं क्रेडा द्वारा संचालित ऊर्जा पार्क में जागरूकता कार्यक्रम के प्रस्ताव प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही तीव्रता
राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित
सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी पर, अमित शाह ने बताया- क्यों हुआ नया नामकरण
अहिवारा विधानसभा: भाजपाई वोटों पर ‘गुरू’ की सेंधमारी…. नए परिसीमन पश्चात हुए 3 चुनाव में पहली बार जीती कांग्रेस
shreekanchanpath 53 # 06 December 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत-वित्त मंत्री पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत-वित्त मंत्री
Next Article CG Crime : ट्रक के हेल्पर ने भाड़े की रकम चुराई, गोवा जाकर मौज करने का था प्लान… जाने से पहले पकड़ाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?