ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : एक हार्डकोर सहित पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक पर पांच लाख का इनाम
Share
Notification Show More
Latest News
प्रशासनिक अधिकारियों संग युवाओं ने पेश की मानवता की नजीर
‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब
September 17, 2026
नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति
September 17, 2026
मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय
September 17, 2026
दुर्ग सेंट्रल जेल में दुर्ग पुलिस की रेड, मोबाइल, चिलम, नशीले पदार्थ और कैंची बरामद
September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान: ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से गुलझर के किसान गौरव की बढ़ी आमदनी
सेवा संकल्प अभियान: ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से गुलझर के किसान गौरव की बढ़ी आमदनी
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

CG News : एक हार्डकोर सहित पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक पर पांच लाख का इनाम

By Mohan Rao Published July 12, 2024
Share
सुकमा में पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

सुकमा (Sukma)। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए चलाई जा रही पुनर्वास नीति व बस्तर में शुरू किए गए नियद नेल्लानार योजना का काफी लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सुकमा जिले (Sukma) में ओडिशा क्षेत्र में सक्रिय रहे 1 हार्डकोर इनामी नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी नक्सलियों ने सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हथियार डाला है। इनमें से एक पर पांच लाख रुपए का इनाम है।

सुकमा (Sukma) एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्लानार के तहत अभियान चलाकार ग्रामीणों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस बीच लगातार नक्सलियों से मुख्यधारा में जुटने की अपील की जा रही है। इसी से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में सक्रिय रहे हार्डकोर इनामी नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में सागर उर्फ दूधी कोसा, मुचाकी कोसा, महिला कोरसा हुंगी, महिला मड़कम लक्खे, मड़कम देवा शामिल हैं। सभी ने  पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा (Sukma) में अरविंद पी आनंद के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

दूधी कोसा पर था पांच लाख का इनाम
सरेंडर माओवादी सागर उर्फ दूधी कोसा गालीकोंडा ओडिशा एरिया कमेटी कमांडर एसीएम के पद पर पदस्थ था. उसके ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, मुचाकी कोसा जीआरडी मिलिशिया डिप्टी कमांडर, कोरसा हूंगी आरपीसी सीएनएम सदस्य, मड़कम लक्खे एरिया कमेटी टेलर टीम सदस्य, मड़कम देवा गोमपाड़ आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में नक्सल संगठन में सक्रिय थे। सरेंडर नक्सली सागर साल 2007 में दंतेशपुरम में बाल संगम सदस्य के तौर पर शामिल हुआ। साल 2009 में दलम दल में शामिल हुआ। साल 2011 से साल 2015 तक कालीमेला एरिया कमेटी का सदस्य बना। वहीं, साल 2016 से अब तक गालीकोंडा एरिया कमेटी कमांडर के पद पर सक्रिय रहा। सरेंडर नक्सली सागर एसएलआर हथियार धारी था। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

नक्सलियों ने किया शहीदी सप्ताह मनाने का एलान
सुकमा में नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया है। वहीं प्रेस विज्ञप्ति में अब तक माओवादी संगठन को हुए नुकसान का जिक्र कर अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए साथियों की जानकारी भी साझा की है। वहीं नक्सली हमले में बड़ी संख्या में जवानों को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा एजेंसीयों और सरकार द्वारा इसकी जानकारी छिपाने का दावा नक्सली संगठन ने किया है। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के ऐलान के बाद सुरक्षाबल भी अलर्ट हो गए हैं।

You Might Also Like

‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब

नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय

दुर्ग सेंट्रल जेल में दुर्ग पुलिस की रेड, मोबाइल, चिलम, नशीले पदार्थ और कैंची बरामद

सेवा संकल्प अभियान: ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से गुलझर के किसान गौरव की बढ़ी आमदनी

Mohan Rao July 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लायन्स क्लब का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह : सभी पदाधिकारियों ने ली निष्ठा व कर्तव्य पालन की शपथ
Next Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति सीएम साय का आज भिलाई दौरा : छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?