ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : सरकार चाहे जिसकी बने, फायदे में जनता ही रहेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

CG Elections 2023 : सरकार चाहे जिसकी बने, फायदे में जनता ही रहेगी

By Mohan Rao
Published: December 1, 2023
Share
छत्तीसगढ़ की इस सीट को माना जाता है पनौती
भाजपा कांग्रेस
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ की जनता को तीन दिसंबर के बाद कई सौगातें मिलेंगी। राज्य में सरकार किसी भी पार्टी की बने सीधा फायदा इस बार जनता को होने वाला है। जनता के लिए सौगात के कई पिटारे खुलेंगे। वैसे सत्ता की कुर्सी पर कौन सी पार्टी बैठने वाली है इसका फैसला 3 दिसंबर को होगा, क्योंकि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट तीन दिसंबर को घोषित किया जाएगा। बीजेपी-कांग्रेस अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इस दावे के बीच छत्तीसगढ़ में इस बार बीजेपी की सरकार बने या फिर कांग्रेस की फायदा जनता को होने वाला है। विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने आम जनता के लिए जमकर घोषणाएं की है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐसे वादे किए हैं जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा। किसी भी पार्टी की सरकार बने राज्य के किसान और महिला वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। दोनों पार्टियों का फोकस इस चुनाव में महिला और किसान वोटर्स थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा बड़े पैमाने पर सौगातों की घोषणा करने का यह पहला मामला है। हालांकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल जैसे राज्यों में राजनीतिक दल लुभावने और सौगातों भरे वायदे करते रहे हैं। दरअसल, इस चुनाव में महिलाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की है, इसकी सबसे प्रमुख वजह पहले भाजपा द्वारा महतारी वंदन योजना और फिर कांग्रेस की गृह लक्ष्मी योजना है। हालांकि सरकार किसी भी बने, महिलाओं के पल्लू में इन योजनाओं के तहत रूपए आना तय है।

बीजेपी सरकार आई तो क्या फायदे मिलेंगे?
छत्तीसगढ़ में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो महिलाओं को बड़ी सौगात मिल सकती है। बीजेपी ने राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य की हर विवाहित महिला को एक हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। वहीं, किसानों को लेकर भी बीजेपी ने बड़ी घोषणा की है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि इस बार धान 31 रुपए के समर्थन मूल्य में खरीदी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को बोनस भी दिया जाएगा। वहीं, महिलाओं को घरेलू सिलेंडर सस्ते में मिलेगा।

कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या लाभ?
छत्तीसगढ़ में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों को बड़ा फायदा होगा। कांग्रेस ने 3200 में रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया है। वहीं, किसानों की कर्जमाफी भी की जाएगी। महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत होगी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि राज्य में सरकार बनने के बाद केजी से लेकर पीजी क्लास तक एजुकेशन फ्री में दिया जाएगा।

भाजपा नेता असीम राय की हत्या के बाद पखांजुर में तनाव, विरोध में नगर बंद, जांच के लिए एसआईटी का गठन
CG Crime : बेटा, बहू और दामाद ने मिलकर कर दी महिला की हत्या, टोका-टाकी से थे परेशान… दामाद को था इस बात का शक
सुपरस्टार यश के पास लगी है ब्रांड्स की लाइन, केजीएफ की सफलता के बाद बढ़ गया फैनबेस
चंदूलाल चंद्राकर और शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंन्द्र यादव…. अस्पताल में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बनाने करेंगे पहल
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी : छत्तीसगढ़ व गोंडवाना सहित यह ट्रेनें रद्द, इतने दिनों तक हुई कैंसिल
Next Article दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, 13 मामलों में 7 आरोपी और 3 खरीदार गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?