ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : नाम वापसी के बाद 70 विधानसभा सीटों पर 958 अभ्यर्थी मैदान में, 17 को वोटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Elections 2023 : नाम वापसी के बाद 70 विधानसभा सीटों पर 958 अभ्यर्थी मैदान में, 17 को वोटिंग

By Mohan Rao
Published: November 3, 2023
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
SHARE

108 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस, रायपुर पश्चिम से सबसे ज्यादा प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 तहत दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 958 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। गुरुवार को नाम वापसी के दिनों सभी जिलों से कुल 108 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद सबसे ज्यादा प्रत्याशी रायपुर पश्चिम से हैं। यहां से कुल 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं डौंडी लोहारा विधानसभा से सबसे कम 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर  को मतदान होगा और 3 दिसंबर 2023 को नतीजे आएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  दूसरे चरण में रायपुर नगर पश्चिम में 26, दुर्ग शहर में 24, बिल्हा, भाटापारा में 23-23, रायपुर नगर दक्षिण, बेलतरा में 22-22, बिलासपुर में 21, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कसडोल में 20-20, रायगढ़, कोरबा में 19-19, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, बेमेतरा में 18-18, भटगांव, लोरमी में 17-17, सीतापुर, पाटन, वैशाली नगर में 16-16, कोटा, मुंगेली, अकलतरा, जैजैपुर, खल्लारी, कुरूद में 15-15, कटघोरा, तखतपुर, सक्ती, रायपुर नगर उत्तर, संजारी बालोद, दुर्ग ग्रामीण, साजा, नवागढ़ में 14-14, प्रतापपुर, सामरी, अम्बिकापुर, मस्तुरी, अभनपुर, भिलाई नगर, गुण्डरदेही, में 13-13, प्रेमनगर, लुण्ड्रा, धमतरी में 12-12, रामानुजगंज, जशपुर, कुनकुरी, पामगढ़, बलौदाबाजार, आंरग, राजिम में 11-11, मरवाही, बसना, अहिवारा में 10-10, भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, चन्द्रपुर, बिलाईगढ़ में 9-9, बैकुण्ठपुर, पत्थलगांव, लैलुंगा, खरसिया, सरायपाली में 8-8, धरमजयगढ़, सिहावा में 7-7, बिन्द्रानवागढ़ में 6, डौण्डीलोहारा में 4 अभ्यर्थी शेष बचे है।

रायपुर दक्षिण से सबसे ज्यादा नाम वापस
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे। दूसरे चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

इन विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में 17 नवंबर को मतदान होगा।

तय कीमत से अधिक दरों पर शराब बेचने की शिकायत: आबकारी विभाग ने की आधा दर्जन शराब की दुकानों पर कार्रवाई
Durg Breaking : हरिनगर में शिव मंदिर की दान पेटी उठा ले गए चोर, घर से नगदी व जेवर पार
ABVP में विभाग प्रमुख एवं दुर्ग जिला प्रमुख की नियुक्ति, पलाश व नागेश्वर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सीधी पेशाब कांड : सीएम चौहान ने पीड़ित के पैर धोए, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, कहा- मन दुखी है
Gustakhi Maaf: संकट में साथ देता है पूरा परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल का केन्द्र पर हमला, कहा- भाजपा ने केवल चावल बांटने का काम किया, किसानों के लिए कुछ नहीं किया
Next Article First phase of elections : नक्सली खौफ के बीच मतदान के लिए मिलेंगे केवल इतने घंटे… जानिए किन सीटों पर है खतरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?