ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : बिना बताए बार बार घर से चली जाती भी महिला, गुस्साए पति ने कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : बिना बताए बार बार घर से चली जाती भी महिला, गुस्साए पति ने कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: February 17, 2025
Share
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पति इस बात से परेशान था कि उसकी पत्नी बार बार बिना बताए घर छोड़कर चली थी। इस बार भी लगभग 10 दिन बाहर रहकर वापस लौटी तो पति के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा किया पति ने बांस के डंडे से मार मार कर उसे लहूलुहान कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला थाना तुमला क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मृतका के जीजा विलियम लाकड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि रविवार की सुबह उसके साढ़ू प्रताप एक्का का पिता सुखन एक्का उसके घर कोल्हेंझरिया आए और बताया कि उसकी बहू अलका एक्का बिना बताए कहीं चली गई थी, जो की 10 दिन बाद घर वापस आई है। इसी बात को लेकर प्रताप एक्का व अलका एक्का के मध्य विवाद हो रहा है। प्रताप इक्का के पिता ने उसे समझाने कहा तो उनके साथ विलियम उनके घर पर गया।

गंझिया डीह, फिंगिट पारा पहुंचने पर देखा कि प्रताप एक्का उसकी साली अलका एक्का से मारपीट कर रहा है। इस पर विलियम ने उसे काफी समझाया। उसके पिता ने भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना। पति-पत्नी का विवाद शांत हो जाएगा यह सोच कर विलियम अपने घर वापस आ गया। इसके बाद देर शाम उसे सूचना मिली कि उसकी साली अलका एक्का की मौत हो गई है। वह फिर प्रताप एक्का के घर पहुंचा तो देखा कि अलका एक्का लहूलुहान हालत में पड़ी है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचानामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी प्रताप एक्का को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के द्वारा बार बार बिना बताए घर छोड़कर चली जाती थी। इसी गुस्से में आकर बांस के डंडे से मारकर व शरीर को दीवार में पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी  प्रताप एक्का के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर, हत्या में प्रयुक्त बांस के डंडे को जब्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, आरक्षक हीरा यादव, सूचित खाखा व महिला आरक्षक सरोजनी खलखो की सराहनीय भूमिका रही है।

सीएम बघेल ने दी भिलाई को सौगात: विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमि पूजन…. महात्मा गांधी प्रतिमा का हुआ अनावरण
शांतिपूर्ण मतदान के बीच जीत के दावे, मतदाताओं में दिखा उत्साह
तू काली दिखती है, लड़के जैसे दिखती है, तानों से दु:खी पत्नी ने टंगिया से काटा पति को, पुलिस को सुना दी दूसरी कहानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दल्लीराजहरा और बैलाडीला एफ.एम. ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन
जशपुर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, ग्रामीणों के हमले के बाद हो गया था आक्रामक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंचायत चुनाव : नक्सलगढ़ में भी मतदाताओं में भारी उत्साह, सीएम साय बोले- नक्सलवाद का हो रहा अंत, जीत रहा लोकतंत्र  
Next Article कार में हूटर और अलग अलग नंबर प्लेट, जशपुर पुलिस की हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर… एक क्विंटल गांजा जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?