ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : जंगल में छिपकर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबिश देकर पकड़े 14 जुआरी, 11 बाइक व 3 फोर व्हीलर जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : जंगल में छिपकर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबिश देकर पकड़े 14 जुआरी, 11 बाइक व 3 फोर व्हीलर जब्त

By Mohan Rao
Published: April 2, 2024
Share
कोरिया पुलिस ने जुआ खेलते 14 जुआरियों को पकड़ा
SHARE

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौकी बचरापोड़ी थाना बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत घुटरीनदाई पहाड जंगल में जुआरियों को पकड़ा है। इनमें पास से एक लाख से ज्यादा नगदी के साथ 11 बाइक व 3 फोर व्हीलर जब्त किया है। पुलिस ने लगभग 17 लाख 27 हजार रुपए का मशरुका बरामद कर जुआरियों के खिलाफ धारा 3 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बता दें इन दिनों कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा जिले में हो रहे अवैध कारोबार जुआ, सट्टा, शराब, कबाड़ पर अंकुश लगाकर लगातार कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस बीच पुलिस को पिछले दो दिनों से बचरापोड़ी क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जुआरियों को पुलिस के मूवमेंट की भनक न लगे इसके लिए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने एसपी ऑफिस, सायबर सेल एवं रक्षित केंद्र बैकुंठपुर की एक संयुक्त टीम तैयार कर छापेमारी के लिए भेजा।

मुखबिर के बताये स्थान पर कोरिया पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 14 जुआरियों को हिरासत में लिया। पुलिस इनके पास से 1 लाख 42 हजार रुपए नगदी, 13 मोबाइल कीमती 85 हजार रुपए, 11 मोटर सायकल व 3 नग चार चक्का वाहन कीमती 15 लाख रुपए कुल रकम 17 लाख 27 हजार को जब्त कर सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 03 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार जुआरियों में ज्यादातर कोरबा और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों से हैं। कोरिया पुलिस की वर्ष 2016 के बाद से जुआ पर सबसे बड़ी कार्रवाई है।

यह हैं पकड़े गए जुआरी

  1. पुष्पराज पिता बच्चा लाल उम्र 39 वर्ष जाति तेली साकिन सिरमिना विदयानगर थाना पसान जिला कोरबा।
  2. मो० असरफ पिता मो० इस्माइल उम्र 47 वर्ष जाति मुसलमान पुरनी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा।
  3. अफजल अली पिता रामाधार सिंह उम्र 46 वर्ष साकिन पोडी बहार कोसाबाडी थाना रामपुर जिला कोरबा।
  4. जमरीददीन पिता सलीमुददीन उम्र 52 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 16 बस स्टैण्ड थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया।
  5. अरूण कुमार बंजारा पिता लक्ष्मण बंजारा उम्र 45 वर्ष ग्राम सरमा थाना पसान जिला कोरबा।
  6. भुवन दास पिता पूरन दास उम्र 57 वर्ष साकिन जुनाडीह धुरैना थाना दीपिका जिला कोरबा।
  7. कालीचरण पिता सुरतसगा दास उम्र 54 वर्ष आजाद चौक दीपिका थाना दीपिका जिला कोरबा।
  8. मो० अनीश पिता अब्दुल अजीज उम्र 50 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा।
  9. विनोद हंसराजानी पिता नूतनदास हंसराजानी 49 वर्ष साकिन मेन रोड कोरबा राम सागर पारा थाना कोतवाली जिला कोरबा।
  10. सहादत अली पिता अख्तर अली उम्र 54 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा।
  11. ऋषभ सोनी पिता भुनेश्वर सोनी उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड 09 तिलकनगर कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा।
  12. यशवंत यादव पिता मोहन लाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन सरतो थाना जांजगीर चौकी नैला जिला जांजगीर।
  13. लकी पराशर उर्फ कुलदीप स्थापक पिता डीके स्थापक उम्र 38 वर्ष साकिन हल्दीबाडी चिरमिरी जिला एमसीबी।
  14. शिवानंद तिवारी पिता स्व० संतोष तिवारी उम्र 38 वर्ष साकिन हल्दीबाडी चिरमिरी जिला एमसीबी।
Big News : पैरो पर गिरकर माफी मांगने वाले ASI से मारपीट, वीडियो वायरल करने वाले शख्स पर अपराध दर्ज
महाराष्ट्र में कोरोना: ऊंची इमारतों में 90 फीसदी संक्रमण, पिछली लहर में प्रभावित झुग्गियों में कम हैं संक्रमण के मामले
रक्षाबंधन के लिए समूह की महिलाएं बना रहीं वैदिक राखियाँ, कंगन और झुमके
रेशम कृषि मेला : डिप्टी सीएम साव बोले- रेशम उत्पादन में छत्तीसगढ़ को पहले पायदान पर लाना है
Bhilai Breaking : जुनवानी में हादसा… स्कूटी सवार युवती की मौत, भाई के साथ जा रही थी मॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 168 # 02 April 2024
Next Article Big accident : परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, चलती बाइक में फंस गया था लड़की का दुपट्टा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?