ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : अधजलि लाश की गुत्थी सुलझी, संपत्ति के लालच में बहु ने करवाई सास की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

CG Crime : अधजलि लाश की गुत्थी सुलझी, संपत्ति के लालच में बहु ने करवाई सास की हत्या

By Mohan Rao
Published: March 24, 2025
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पांच दिन पहले मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। संपत्ति के लालच में बहु ने सुपारी देकर सास की हत्या करवाई और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला गरियाबंद कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बता दें 19 मार्च को ग्राम हाथबाय से गरभनतोरा जाने वाले जंगल में लकड़ी के जलते हुए चट्टा में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका थी कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी गरियाबंद को सख्त निर्देश देते हुए जल्द ही उक्त हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का निर्देश दिया था। साथ ही टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि समारी बाई यादव (60 वर्ष) नाम की महिला 18 मार्च की रात से अपने घर से गायब थी। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मृतिका के बेटे और बहू से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि अंतिम बार मृतिका को ग्राम हाथबाय के कृष्ण कुमार पात्रे के साथ देखा गया था।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि घटना के बाद से ही कृष्णा अपने घर से फरार था। स्पेशल टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार पात्रे को रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि मृतिका की बहू लक्ष्मी यादव ने अपनी सास को मरवाने की साजिश रची थी। लक्ष्मी अपने पति के नाम से बन रहे प्रधानमंत्री आवास को कृष्णा कुमार पात्रे के नाम करने का झांसा देकर हत्या के लिए मनाया।

इसके बाद 18 मार्च की रात कृष्णा ने गरियाबंद स्थित आईटीएस कॉलेज के पास खेत में मृतिका को शराब लाने के बहाने बुलाया और पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। फिर गमछे से उसका गला घोंट दिया और शव को मोटरसाइकिल से बांधकर जंगल ले जाकर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में कृष्ण कुमार पात्रे (36) और लक्ष्मी यादव (40) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि मृतिका समारी बाई से आरोपी का पूर्व परिचय था। मृतिका शराब की खाली बॉटल उठाकर बेचने के साथ में रोजी-मजदूरी का काम करती थी। मृतिका की बेटे और बहु शराब पीने की आदी थे, जो काम धंधा नही करते थे। मृतिका समारी बाई की बहु लक्ष्मी बाई यादव उसको मरवाकर उसकी संपत्ति एवं उसके कमाए हुए पूरे पैसे को हथिय़ाना चाहती थी।

किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक हजार 36 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना को विश्व बैंक ने दी स्वीकृति…. बस्तर संभाग के सात जिलों के 13 विकासखण्ड होंगे लाभान्वित
दर्दनाक हादसा: ड्यूटी जा रहे जवान की सड़क दुर्घटना में मौत…. सुपेला थाने के सामने तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर
भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र से महाजेनको को आवंटित कोयला खदान के लिए वन मंजूरी देने की सिफारिश की
छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के प्रयासों को यूनिसेफ ने फिर सराहा
सूने घरों में चोरी : दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मू, बोलीं – जनप्रतिनिधि के तौर पर विधायक बनना सौभाग्य की बात
Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह, सीएम साय बोले- लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल है छत्तीसगढ़ विधानसभा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?