ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वज्रपात पर सभी जिलों को निर्देश जारी, सीएम साय ने कहा- बचाव के उपाय लोगों को समझाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

वज्रपात पर सभी जिलों को निर्देश जारी, सीएम साय ने कहा- बचाव के उपाय लोगों को समझाएं

By Mohan Rao
Published: September 9, 2024
Share
सीएम विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बारिश के दौरान बादलों की गरज के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आकाशीय बिजली से बचने का सावधानी ही उपाय है। इसलिए सतर्क रहें और वज्रपात से बचाव के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के लिए स्थानीय भाषा में सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगरीय निकायों, पंचायतों और गैर-सरकारी संगठनों को भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ऐसी घटनाओं से बचने नागरिकों से सभी जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने तेज बिजली चमकने या बिजली गिरने की आशंका पर अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इससे बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बादलों की गरज के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें, घर के अंदर रहें तथा पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें। उन्होंने इस दौरान धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखने, बरसात के समय धातु की चीजें जैसे छाता, छड़ और तार को नहीं छूने को कहा है क्योंकि ये बिजली को आकर्षित कर सकते हैं।

श्री साय ने बादल गरजने के समय दौरान लोगों को जलाशयों, तालाबों, नदियों और स्विमिंग पूलों से दूर रहने की अपील की है क्योंकि पानी में बिजली की संवेदनशीलता अधिक होती है जिस कारण वह आसानी से पानी में फैल सकती है। उन्होंने इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं करने के साथ ही कंप्यूटर, फोन, टीवी आदि के उपयोग से बचने और अपने उपकरणों में इंटरनेट को बंद रखने की हिदायत दी है। उन्होंने बिजली गिरने के दौरान घर से बाहर रहने और कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलने पर दोनों एड़ियों को आपस में मिलाकर उखड़ू बैठने और अपने कानों को ढंकने के उपाय पर अमल करने को कहा है।

फ्री फायर के प्यार में रफूचक्कर: घर से 1 लाख लेकर फरार लड़की त्रिपुरा में बांग्लादेश के बॉर्डर पर मिली, एक महीने से थी लापता
स्रोत महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, बोले- नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन
उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
गुटीय संतुलन पर लौटेगी कांग्रेस, पार्टी के अन्य धड़ों को मिलेगी तवज्जो, संगठन में नीचे से ऊपर तक फेरबदल के संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जवाहर नगर में ब्राउन शुगर बेच रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा… पांच आरोपी गिरफ्तार
Next Article Bhilai Breaking : तेज बारिश से नाले में उफान, सुपेला में बह गया शख्स… दो घंटे बाद मिला शव

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?