ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime :  ओड़िशा से गांजा लेकर जा रहे थे एमपी, गौरेला पुलिस की पकड़ में आए चार तस्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime :  ओड़िशा से गांजा लेकर जा रहे थे एमपी, गौरेला पुलिस की पकड़ में आए चार तस्कर

By Mohan Rao
Published: December 7, 2023
Share
गौरेला पुलिस की गिरफ्त में आए गांजा तस्कर
SHARE

गौरेला। छत्तीसगढ के जीपीएम जिले के गौरेला पुलिस को अंतराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। ओड़िशा से गांजा लेकर बिलासपुर के रास्ते मध्यप्रदेश के अनुपपुर जा रहे चार तस्कर गौरेला पुलिस की गिरफ्त में आए। पुलिस ने इन तस्करों के पास कुल 160 किलो गांजा, दो कार व 5 मोबाइल हैंडसेट जब्त किया है। जब्त मशरुका कीमत 51 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अनुपपुर निवासी विश्वनाथ राठौर, सोनू राठौर, प्रदीप पटेल व शहडोल निवासी किशन पटेल  को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल गौरेला थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से बिलासपुर के रास्ते रतनपुर होते हुए दो अलग अलग कार में गांजा लेकर अनुपपुर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद गौरेला पुलिस व साइबर सेल की टीम के द्वारा खोडरी तिराहा के पास नाकाबंदी कर बिलासपुर कारिआम की तरफ से आ रहे वाहन क्रमांक CG04 AQ 8105 रेनोल्ट ट्रीबर कार व CG 13 AB 5967 मारूति ब्रेज़ा कार को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान रेनोल्ट ट्रीबर में 60 किलो तथा मारूति ब्रेज़ा कार में 100 किलो ग्राम गांजा मिला। दोनों कार एवं गांजा 160 किलो गांजा  तथा आरोपियों से पांच मोबाइल, कुल कीमती 51 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने अनुपपुर निवासी विश्वनाथ राठौर, सोनू राठौर, प्रदीप पटेल व शहडोल निवासी किशन पटेल  को गिरफ्तार कर धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि तस्कर विश्वनाथ राठौर पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। कई मामलों में इसकी संलिप्तता रही है। इसी प्रकार सोनू राठौर पर भी पूर्व में आपराधिक रिकार्ड है। बहरहाल गांजा तस्करों पर हुई कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ सिंह ,उप निरीक्षक सनत मात्रे, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द मिश्रा, प्रधान आरक्षक पियूष तिर्की, आरक्षक सन्नी कोशले, हर्ष गहरवार और साइबर सेल से एएसआई मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, महेंद्र परस्ते, दुष्यंत मसराम की भूमिका महत्वपूर्ण रही हैं।

14 दिन के बाद जिले में खुला लॉकडाउन, बाजारों में लौटी रौनक, पहले दिन जिम रहे खाली
भिलाई में गैंगरेप के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम
कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी
जीपी सिंह के ठिकानों पर एसीबी की कार्रवाई खत्म…. 10 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा
हादसा: पिता ने गलती से चार साल के मासूम पर चढ़ाई कार, मौके पर ही तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परिणाम आने से पहले लगाया था दांव, जीत के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा-गरीब जरूरतमंद बच्चे को करें आर्थिक सहयोग प्रदान परिणाम आने से पहले लगाया था दांव, जीत के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा-गरीब जरूरतमंद बच्चे को करें आर्थिक सहयोग प्रदान
Next Article ओपी चौधरी पहुंचे नालंदा परिसर, आवश्यक सुधार और जरूरतों पर फोकस, छात्रों से की चर्चा ओपी चौधरी पहुंचे नालंदा परिसर, आवश्यक सुधार और जरूरतों पर फोकस, छात्रों से की चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?