सरगुजा। जिले में नाबालिग बच्ची से दो बदमाशों ने तीन दिनों तक रेप किया। बच्ची को घुमाने के बहाने ले गए और एक गांव में छिपा कर रखा और उससे रेप करते रहे। इधर परिवार के लोग बच्ची की तलाश में लगे रहे। थाने में शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हुई। इस दौरान पुलिस को दोनों बदमाशों के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और बच्ची को बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया था कि उनकी लड़की गांव के दो युवक रोहित मिंज(20) और बिमलेश खेस(20) अपने साथ ले गए उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला। तलाश के दौरान पुलिस को शुरुआत में सफलता नहीं मिली। लगभग तीन दिन बाद पुलिस को पता चला कि दोनों युवक आसपास के गांव में लड़की के साथ देखे गए हैं।
इसके बाद पुलिस ने पता लगाया तो दोनों युवकों के जामडीह गांव होने का पता चला। इसके बाद पुलिस जामडीह गांव पहुंची और दोनों आरोपियों को कर लिया। इनके पास से लड़की को भी पुलिस ने छुड़ाया है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि यहां बंधक बनाकर तीन दिनों से रेप कर रहे थे। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।




