ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime: प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी!… सोशल मीडिया में डाला पोस्ट आज मेरी मौत होगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime: प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी!… सोशल मीडिया में डाला पोस्ट आज मेरी मौत होगी

By Mohan Rao
Published: September 19, 2025
Share
जशपुर में मिली युवक युवती की लाश
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पेड़ से लटकी युवक की लाश मिली और जमीन पर युवती की लाश। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृत युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध था। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले प्रेमिका की हत्या की और उसके बाद खुद फंदे पर झूल गया। जांच के दौरान युवक के सोशल मीडिया अकाउंट में कुछ पोस्ट भी मिले। एक में उसने लिखा कि आज मेरी मौत होगी। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम माटीपहाड़छर्रा का है।इस मामले में 17 सितंबर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया था। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर की रात्रि लगभग 08.00 बजे के आसपास उसकी बेटी खाना खाकर, घर से निकली और  काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद आस पास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान 17 सितंबर को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली, व उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मर्ग कायम कर घटना स्थल पर रवाना हुआ गया, घटना स्थल के निरीक्षण के पश्चात, पूछताछ पर मालूम चला कि, मृत युवती नाम संदिला पैंकरा है जो कि माटी पहाड़ छर्रा की निवासी है, व फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ा मणि साय है। वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा  में आता जाता रहता था।

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा है कि पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में, युवक द्वारा युवती की हत्या कर, आत्म हत्या का प्रतीत होता है, दोनों शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। युवक के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए हैं जिसमें उसने खुद के मौत हो जाने की बात भी लिखी है। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

शीत लहर की चपेट में आई दिल्ली, 3.4 डिग्री पहुंचा पारा, अब तक का सबसे कम तापमान
फुटपाथ पर बेलन बेच रहे बुजुर्ग ने दुनिया को कहा अलविदा, सरकार की योजनाओं पर सवाल
पावर हाउस मार्केट में दुकान खुलने की शिकायत, जोन आयुक्त के साथ टीम ने किया निरीक्षण… कपड़ा दुकान खुला होने और भीड़ पाए जाने पर 10000 रुपए जुर्माना
वार्षिकोत्सव में बच्चों को बेचे गए एक्सपायरी चिप्स और चॉकलेट, उतई में निजी स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने देखी छावनी छठ तालाब की व्यवस्था, लोगों को दी छठ पर्व की बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए खिलाड़ी
Next Article अस्पताल, स्कूल, खाली जमीन, कामर्शियल लीज और बंद स्कूलों के मुद्दे विधायक रिकेश ने की बीएसपी प्रबंधन से चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?