बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादीशुदा महिला का अपहरण के बाद रेप का मामला सामने आया है। महिला के घर पर तीनों मुर्गा बनवाने पहुंचे और पति को शराब पिलाई। इसके बाद महिला को बाइक से जंगल की ओर ले गए और गैंगरेप कर छोड़ दिया। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है। रविवार रात को तखतपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव में 34 वर्षीय महिला के घर ग्राम गुनसरी निवासी रामकुमार बांदे (27), जितेंद्र कुमार मोहले (26) और एक 17 साल का नाबालिग पहुंचे। तीनों महिला के पति के परिचित हैं और मुर्गा बनवाने पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद सभी बैठकर शराब पी। पति को नशा होने के बाद वह सो गया। इसके बाद इन तीनों की महिला पर नीयत खराब हो गई।
इसके बाद नाबालिग के साथ रामकुमार अपनी बाइक पर बिठाकर महिला को जंगल की ओर ले गए। इस दौरान इन दोनों ने जितेन्द्र कुमार को भी बुला लिया। तीनों ने महिला का रेप किया और उसे धमकी देकर सड़क पर छोड़कर चले गए। महिला घर पहुंची और रविवार को इस मामले शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।




