ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दर्दनाक हादसे में युवती की मौत, पिता के साथ स्कूटी पर भिलाई तीन जा रही थी, वाहन ने मारी ठोकर
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दर्दनाक हादसे में युवती की मौत, पिता के साथ स्कूटी पर भिलाई तीन जा रही थी, वाहन ने मारी ठोकर

By Mohan Rao Published November 22, 2025
Share
दर्दनाक हादसे में युवती की मौत
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय आईटीआई के पास शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवती की जान चली गई। युवती राजनांदगांव से ट्रन पर सवार होकर भिलाई पावर हाउस में उतरी और अपने पिता के साथ भिलाई तीन पदुमनगर अपने घर जा रही थी। इस दौरान अज्ञात भारी वाहन ने ठोकर मार दी। युवती की मौके पर मौत हो गई और उसके पिता घायल हैं। घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने शव को सुपेला मरच्यूरी भेज दिया। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान साक्षी द्विवेदी (29) है। इसी वर्ष फरवरी में साक्षी की शादी राजनांदगांव में हुई थी। वह एबिस कंपनी राजनांदगांव में जॉब करती थी। हर सप्ताह शनिवार को वह पदुम नगर में अपने माता पिता के घर पर आती थी। इस शनिवार को भी वह सुबह की ट्रेन से निकली और भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर उतरी। उसे लेने उसके पिता स्कूटी से पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार पिता के साथ साक्षी स्कूटी पर निकली और आईटीआई के पास भारी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में साक्षी द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लिया और सुपेला मरच्यूरी भेज दिया। वहीं घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवती हर सप्ताह भिलाई तीन के रेलवे स्टेशन में उतरती थी और वहां से अपने घर जाती थी। इस बार वह भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर उतरी और हादसे का शिकार हो गई। बहरहाल खुर्सीपार पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

Mohan Rao November 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम, युवाओं ने पाया अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग का अवसर
Next Article छत्तीसगढ़ भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजी वाला राज्य बना, AEIM को 11 एकड़ जमीन अलॉट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?