ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर बाड़ी में दफनाया शव, फरार पति की तलाश कर रही पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर बाड़ी में दफनाया शव, फरार पति की तलाश कर रही पुलिस

By Mohan Rao
Published: April 5, 2023
Share
पत्नी की हत्या कर शव बाड़ी में दफनाया, आरोपी की तलाश में पुलिस
SHARE

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक शख्स ने आपसी विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर शव को बाड़ी में दफना दिया और फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और बाड़ी में खुदाई करवाने पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। घटना जिले के रायपुरा ग्राम का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुरा में रहने वाले राजेश साहू ने अपनी पत्नी बिंदु साहू की हत्या की और शव को बाड़ी में दफना दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सोमवार को काफी विवाद हुआ था। मंगलवार को पड़ोसियों ने देखा कि घर खुला हुआ है लेकिन कोई दिख नहीं रहा। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और सोमवार को पति-पत्नी के बीच विवाद की बात बताई। पुलिस ने घर क भीतर जांच की तो बाड़ी में एक जगह ताजा पटा हुआ गड्ढा मिला। पुलिस ने वहां खुदाई शुरू करवाई तो महिला का शव मिला। जिसकी पहचान बिंदु साहू के रूप में हुई।

हत्या कर फरार हुआ पति
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसपास पूछताछ में पता चला है कि राजेश साहू ने बिंदू साहू ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के 3 बच्चे भी है इसके बाद भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। बीते कुछ माह से दोनों जांजगीर में बन रहे नए आरटीओ ऑफिस के निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। तीन दिन पहले ही यह दोनों रायपुरा आए थे। बच्चों को इन दोनों ने दादी के पास ग्राम दर्राभांठा में छोड़ दिया था।

इधर सोमवार रात को दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और उसके बाद राजेश साहू ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बाड़ी में दफना दिया। आज घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने तहसीलदार अनुराधा पटेल की उपस्थिति में बाड़ी में खुदाई करवाई जहां से बिंदु साहू का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतका बिंदू साहू के शव को उसके ससुर को सौंप दिया गया। इधर पुलिस आरोपी राजेश साहू की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार है।

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 15 टन से ज्यादा कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
टीवी चैनलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी….. गेमिंग विज्ञापनों के जरिए नहीं फैला सकेंगे भ्रम
ऐतिहासिक फिल्म में मराठा कमांडर की पत्नी की भूमिका निभाएंगी अमृता खानविलकर
राज्यपाल रमेन डेका से पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने की सौजन्य भेंट
वेटिंग से छुटकारा दिलाने व आपातकालीन व्यवस्था के तहत आज से चलेंगी 40 क्लोन ट्रेन: जाने किस रूट पर होगा संचालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर मचा है बवाल, जानिए समर्थन-विरोध में क्या कहा जा रहा है? Big News: एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर मचा है बवाल, जानिए समर्थन-विरोध में क्या कहा जा रहा है?
Next Article स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन 10 अप्रैल से, ऑनलाईन तथा ऑफलाईन कर सकतें है आवेदन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?