ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पेड़ से बंधी गाय चुराकर की हत्या, बदमाशों ने मांस भी पकाकर खाया… पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

CG Crime : पेड़ से बंधी गाय चुराकर की हत्या, बदमाशों ने मांस भी पकाकर खाया… पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: March 15, 2025
Share
गाय की हत्या के आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गोहत्या कर उसका मांस पकाकर खाने का मामला सामने आया है। मामले में जशपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पहले गांव में ही पेड़ से बंधे दो गायों चुराया और एक की हत्या कर उसका मांस खा गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय का कटा सिर व मांस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2),325,3(5) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत कार्रवाई की है। मामला जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।

दरअसल जशपुर पुलिस द्वारा गोवंश के अवैध परिवहन, हत्या, मांस की बिक्री आदि पर लगाम लगाने ऑपरेशन शंखनाद शुरू किया गया है। एसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में ऐसे बदमाशों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में 13 मार्च को मुड़ा पारा घिंचा पानी ने थाना पत्थलगांव निवासी देवेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने दो साल पहले दो गायों को गांव के ही एक व्यक्ति करम साय चौहान को देख रेख के लिए दिया था। 12 मार्च 25 को करम साय के द्वारा दोनो गायों को एक पेड़ में बांधकर रखा गया था।

दोनों गायों को पाकरगांव निवासी बलासियुश एक्का व तेज कुमार लकड़ा के द्वारा चोरी कर लिया गया। इसके बाद एक गाय की हत्या कर मांस बनाकर खा गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई। इसके बाद पत्थलगांव पुलिस के द्वारा दोनो आरोपी बलासियूस एक्का व तेज कुमार लकड़ा की पता साजी कर हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से गौवंश का कटा सिर व सीना के भाग को जब्त कर लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर बलासियुस एक्का उर्फ गुड्डू बिहारी व तेज कुमार लकड़ा उर्फ पनडुब्बी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडे, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव व आरक्षक पदुम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना के बाद तत्काल पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

अवैध प्लाटिंग के मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने की कार्रवाई
सुप्रीम फैसला: सीमित दायरे में पुरी जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकालने की अनुमति, पूरे ओडिशा में मंजूरी से इनकार
अमित शाह की मीटिंग का असर, घाटी से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर
निगम स्वच्छता सेल्फी जोन ब्रांड एंबेसेडर की नवाचारी पहल : लोगों का मिल रहा जर्बदस्त रिस्पांस… सेल्फी लेने उमड़ रही भीड़
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: दो आतंकी गिरफ्तार…. हथियारों का जखीरा और आईईडी बॉक्स बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSF के जवानों खेली होली, आईजी आनंद प्रताप ने जमाया रंग, नाचते गाते मनाया पारंपरिक पर्व
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, 16 महिला नक्सली भी शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?