ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : घर में घुसकर दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी की हालत गंभीर, आरोपी परिवार सहित फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : घर में घुसकर दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी की हालत गंभीर, आरोपी परिवार सहित फरार

By Mohan Rao
Published: July 17, 2025
Share
दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घर में घुसकर उसने हमला किया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जो कि महिला के पति द्वारा कैमरा ऑन कर मोबाइल रखने के कारण बन गया था।  वहीं घटना क बाद आरोपी युवक अपने परिवार के साथ फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 16 जुलाई की रात को सूर्यवंशी दंपति अपने घर पर थे। तभी पड़ोसी युवक हितेंद्र तरुण (29) दरवाजा खटखटा कर अंदर घुसा। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी और आते ही उसने बहस शुरू कर दी। युवक ने पहले कुल्हाड़ी उठाकर दोनों को डराया, फिर सीधे महिला के सिर पर वार कर दिया। इससे महिला नीचे गिर पड़ी और खून बहने लगा। इसके बाद युवक ने पति पर भी हमला किया लेकिन उसने किसी तरह अपने आप को बचाया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में अनिता सूर्यवंशी (35) गंभीर रूप से घायल है और उसे बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है।

पहले से कैमरा ऑन रखा था जिसमें रिकार्ड हुई घटना
बताया जा रहा है कि दंपति ने अपनी जमीन किसी को बेची थी जिस पर हितेंद्र तरुण की नजर थी। जमीन उसे नहीं बेचने के कारण वह अक्सर विवाद करता था। 16 जुलाई को जब हितेंद्र दरवाजा खटखटा रहा था तो अनिता सूर्यवंशी के पति ने मोबाइल कैमरा ऑन कर एक जगह रख दिया। जब हितेन्द्र बहस कर रहा था और उसके बाद हमला किया यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। दो मिनट के वीडियो में सबकुछ साफ दिख रहा है। घटना के बाद हितेन्द्र पूरे परिवार के साथ भाग गया है। नवागढ़ पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नए तरह के आतंकवाद का खतरा झेल रहा है भारत, नाम है नारको टेरर: गृहमंत्री
उठने लगी मांग : स्कूलों में फिर आ सकती है तालाबंदी की नौबत, ओमीक्रॉन ने बढ़ाई पालकों की चिंता
मुंबई और कोच्चि के लिए रायपुर से शुरू होगी नई फ्लाइट, विंटर शेड्यूल जारी, यात्रियों की सुविधा के लिए इन फ्लाइट्स का समय नहीं बदला
आईसीएमआर ने जारी की सीरो सर्विलेंस की रिपोर्ट….. छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 5.56 प्रतिशत लोगों में पाई गईं एंटीबॉडीज
स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए भिलाई निगम चयनित… दिल्ली में मिलेगा अवार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईएनटी के डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन, घायल बालक के चेहरे में 7 इंच तक धंसे तीर को निकाला, बच्चे की बचाई जान
Next Article जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर - डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार) जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?